ePaper

Jharkhand News: जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर हाईकोर्ट में PIL दाखिल, रांची DC का आदेश रद्द करने की मांग

Updated at : 13 Jun 2022 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर हाईकोर्ट में PIL दाखिल, रांची DC का आदेश रद्द करने की मांग

Jharkhand News: प्रार्थी ने जनहित याचिका के जरिए मांग की है कि पुरी में होने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर ओडिशा सरकार ने रांची जिला प्रशासन की तरह कोई आदेश जारी नहीं किया है. वहां की रथयात्रा में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं, जबकि रांची में रथ मेला के आयोजन पर रोक लगा दी गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची में रथ मेला के आयोजन को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने रथ मेला के आयोजन को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. इसके माध्यम से उन्होंने रथ मेला के आयोजन को लेकर उपायुक्त छवि रंजन द्वारा जारी आदेश को निरस्त करने की मांग की है.

रथ मेला के आयोजन पर रोक का आदेश निरस्त करने की मांग

प्रार्थी एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने जनहित याचिका के जरिए मांग की है कि पुरी में होने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर ओडिशा सरकार ने रांची जिला प्रशासन की तरह कोई आदेश जारी नहीं किया है. वहां की रथयात्रा में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं, जबकि रांची जिला प्रशासन ने रथ मेला के आयोजन पर रोक लगा दी है. रथयात्रा में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है.

Also Read: Ranchi Violence:रांची हिंसा में घायल मरीजों की रिम्स में कैसी है स्थिति, घायल नदीम अंसारी की कैसी है हालत

रांची डीसी का मेला लगाने पर रोक

आगामी एक जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा है. रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में इस बार भी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार रथयात्रा निकलेगी, लेकिन इस दौरान मेला और दुकान नहीं लगेगी. रांची के डीसी छवि रंजन ने जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पिछले दिनों ये आदेश जारी किया गया था. डीसी ने कहा था कि कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन में किसी प्रकार के मेले की अनुमति नहीं है. इसलिए इस बार भी रथयात्रा के दौरान ना तो मेला लगेगा और ना ही किसी प्रकार की दुकानें लगेंगी. केवल सीमित संख्या में लोग रथयात्रा में शामिल होंगे. रथयात्रा को लेकर मंदिर परिसर के आसपास दुकान लगाने को लेकर कई लोगों ने अस्थायी निर्माण कर लिया है. इसे देखते हुए डीसी ने एसडीओ को मेला परिसर के आसपास में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

Also Read: Ranchi Violence: रांची हिंसा को लेकर हिरासत में लेने का विरोध, पुलिस बल तैनात, कई इलाकों में बैरिकेडिंग

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE:रांची हिंसा को लेकर हिरासत में लेने का विरोध, पुलिस तैनात, कई जगह बैरिकेडिंग

रिपोर्ट : राणा प्रताप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola