ePaper

झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार देश से ज्यादा, रिकवरी में पिछड़ा

Updated at : 24 May 2020 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार देश से ज्यादा, रिकवरी में पिछड़ा

रांची : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मामले में झारखंड ने भारत को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, रिकवरी के मामले में लंबे समय तक देश से आगे रहने वाला यह राज्य अब पिछड़ गया है. जी हां, झारखंड में पिछले 7 दिन में 7 फीसदी की दर से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है, जबकि देश में इसकी रफ्तार 5.50 फीसदी ही है.

विज्ञापन

रांची : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मामले में झारखंड ने भारत को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, रिकवरी के मामले में लंबे समय तक देश से आगे रहने वाला यह राज्य अब पिछड़ गया है. जी हां, झारखंड में पिछले 7 दिन में 7 फीसदी की दर से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है, जबकि देश में इसकी रफ्तार 5.50 फीसदी ही है.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE Updates: जमशेदपुर में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में मरीजों की संख्या 353 पहुंची

झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित 40.28 फीसदी लोग ठीक हो रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 41.38 फीसदी लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं. देश की तुलना में झारखंड में अब कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से दोगुनी हो रही है. देश में 12.92 दिन में कोरोना के मरीज दोगुना हो रहे हैं, तो झारखंड में महज 10.10 दिन में.

सिर्फ कोरोना से होने वाली मौत के मामले में झारखंड का रिकॉर्ड अब भी देश से बेहतर है. प्रदेश में 1.14 फीसदी मरीज की मौत हो रही है, तो देश में 2.97 फीसदी की. झारखंड में अब तक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है. यहां 350 लोग कोविड19 की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 141 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं.

Also Read: झारखंड में कोरोना से चौथी मौत, आये 20 नये पॉजिटिव मामले, संक्रमितों की संख्या 350 हुई

जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 2 ऐसे लोग थे, जो कोरोना पॉजिटिव थे. एक व्यक्ति की मृत्यु कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने के बाद हुई, जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 70 साल से अधिक थी, जबकि 2 की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच और एक की उम्र 50 साल से कम थी.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि राज्य के 21 जिलों में कोरोना संक्रमण ने अब तक अपने पैर पसारे हैं. इसमें 5 जिले (पलामू, जामताड़ा, गोड्डा, देवघर और दुमका) इस जानलेवा विषाणु के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. यानी यहां के सभी मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. इन जिलों में अब कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं है.

Also Read: प्रवासी श्रमिकों को अहमदाबाद से आना था चतरा, लेकिन ट्रेन से पहुंच गये छपरा, जानिए आखिर ऐसा क्यों हुआ ?

प्रदेश के 21 जिलों में इस वक्त 205 लोग कोरोना की चपेट में हैं. इन सभी का राज्य के अलग-अलग कोविड19 हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. सबसे ज्यादा 44 मरीज गढ़वा में हैं, जबकि हजारीबाग में 38, कोडरमा में 25, पूर्वी सिंहभूम में 20, रांची में 17, गिरिडीह में 15, गुमला में 10, रामगढ़ में 6, बोकारो, धनबाद एवं सिमडेगा में 5-5 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला में 4-4 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं, तो लोहरदगा में 2 और चतरा में एक मरीज में इसका संक्रमण पाया गया है. इस तरह प्रदेश के 16 जिलों में कोरोना के 205 एक्टिव मरीज हैं. इनमे से 179 वे लोग हैं, जो अन्य राज्यों से झारखंड पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola