रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! कुड़मी आंदोलन की वजह से रद्द की गई ट्रेनें अब सामान्य रूप से चलेंगी

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. कुड़मी आंदोलन की वजह से जिन ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था. अब वे सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी. पूरी डिटेल रिपोर्ट यहां पढ़ें. ट्रेनों की लिस्ट भी देखें.
मुरी – सिल्ली रेलखंड तथा गोमो स्टेशन पर कुड़मी समाज का आंदोलन बुधवार (20 सितंबर) की शाम को वापस ले लिया गया. फलस्वरूप जिन ट्रेनों को रद्द किया गया था, वे अब सामान्य रूप से चलेंगी. जिन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था, वे भी सामान्य रूप से चलेंगी. जिन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया था, वे ट्रेनें अब अपने निर्धारित मार्ग से ही चलेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने आज रात यह जानकारी दी. ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां देखें.
रद्द की गईं ये ट्रेनें अब सामान्य रूप से चलेंगी
-
ट्रेन संख्या 18622 हटिया – पटना एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा का प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को सामान्य परिचालन होगा.
-
ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा का प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को सामान्य परिचालन होगा.
-
ट्रेन संख्या 18619 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा का प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को सामान्य परिचालन होगा.
-
ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को सामान्य परिचालन होगा.
-
ट्रेन संख्या 18616 हटिया – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को सामान्य परिचालन होगा.
ट्रेनें जिनके मार्ग में परिवर्तन किया गया था , अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी
-
ट्रेन संख्या 18609 रांची – लोकमान्यतिलक एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 20839 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 12826 आनंदविहार – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 18624 हटिया – इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 18623 इस्लामपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी.
जिन ट्रेनों का आंशिक समापन किया गया था, अब अपने गंतव्य स्टेशन तक चलेंगी
-
ट्रेन संख्या 18621 पटना – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को हटिया तक सामान्य परिचालन होगा.
-
ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को रांची तक सामान्य परिचालन होगा.
-
ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को हटिया तक सामान्य परिचालन होगा.
-
ट्रेन संख्या 18604 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को रांची तक सामान्य परिचालन होगा.
-
ट्रेन संख्या 18620 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को रांची तक सामान्य परिचालन होगा.
-
ट्रेन संख्या 13319 दुमका – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को रांची तक सामान्य परिचालन होगा.
-
ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2023 को चांडिल – मूरी मार्ग से होते हुए रांची तक परिचालन होगा.
Also Read: झारखंड में इन जगहों पर कुड़मी आंदोलन खत्म, 25 को रांची में होगी वार्ता, इतनी ट्रेनें हुईं प्रभावित
Also Read: झारखंड में कुड़मी समाज के रेल टेका, डहर छेंका आंदोलन का ट्रेनों के परिचालन पर कैसा रहेगा असर?
Also Read: कुड़मी रेल रोको आंदोलन : झारखंड-ओडिशा में रेल चक्का जाम, बंगाल में शांति
Also Read: कुड़मी आंदोलन का असर, रांची रेलवे स्टेशन में इंतजार कर रहे यात्रियों ने क्या कहा, देखें VIDEO
Also Read: PHOTOS: कुड़मी आंदोलन को लेकर झारखंड के मुरी, गोमो, घाघरा व नीमडीह स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




