ePaper

झारखंड: पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने बताया पार्टी का लक्ष्य

Updated at : 20 Oct 2023 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने बताया पार्टी का लक्ष्य

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी ब्रज मोहन कुमार और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद सोनू सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी ब्रजमोहन कुमार और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद सोनू सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की. इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड में सीटों की संख्या बढ़े और इसके आधार पर विधान परिषद का गठन हो, यह हमारा लक्ष्य है. यह राज्य के लिए भी आवश्यक है. राज्य के विकास के लिए काम करने के लिए सिर्फ राजनीतिक अनुभव या राजनीति के माध्यम से जीत कर आने वाला व्यक्ति ही काम कर सकता है. इस अवधारणा को बदलना होगा और अलग-अलग सेक्टर में योगदान देने वाले और अपने अनुभव से झारखंड के लिए बेहतर काम करने वाले लोग राज्य को नेतृत्व दें. इस दिशा में काम करने की आवशकता है. नई सोच के साथ नए नेतृत्व को आगे आना होगा. सभी हकदार को भागीदार बनाना हमारा लक्ष्य है.

झारखंड में कई बड़े पदों पर रहे हैं ब्रज मोहन कुमार

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी ब्रज मोहन कुमार और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद सोनू सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की. ब्रज मोहन बिहार अभियंत्रण सेवा में रहते हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के पद पर रहे. भारतीय प्रशासनिक सेवा में सचिव स्तर के अधिकारी रहते हुए एमडी झारखंड आवास बोर्ड, विशेष सचिव उच्च शिक्षा, प्रशासक स्वर्णरेखा परियोजना, कमिश्नर कोल्हान रहे हैं.

Also Read: रांची स्मार्ट सिटी में खुलेगा अपोलो अस्पताल, झारखंड स्थापना दिवस पर होगा भूमि पूजन,क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन?

समाज की सेवा करेंगे ब्रज मोहन कुमार

आजसू पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार का स्वागत करते हुए आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि ब्रज मोहन के लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ राज्य और पार्टी को मिलेगा. इन्होंने अपने कार्य अवधि के दौरान जो समाज के लोगों की सेवा की है, उसे अब आगे ले जाने के लिए उन्हें पार्टी प्लेटफॉर्म देगी.

Also Read: Weather Forecast: दुर्गा पूजा के दौरान कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज? विजयादशमी को हैं बारिश के आसार

आजसू ज्वाइन करने के बाद क्या बोले ब्रज मोहन कुमार

पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार ने पार्टी की सदयस्ता लेते हुए कहा कि सुदेश महतो का नेतृत्व और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर आजसू में शामिल हो रहा हूं. मुझे शुरू से ही समाज के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा रही है. इसी के तहत रिटायरमेंट के बाद राजनीति से जुड़ कर लोगों के हित के लिए काम करने के लिए आजसू पार्टी से बेहतर कोई राजनीतिक विकल्प नहीं दिखा. आज झारखंड के विकास के लिए आजसू पार्टी और सुदेश महतो ही एक मात्र विकल्प हैं. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे हर संभव पूरा करने की कोशिश करूंगा. मिलन समारोह में आंदोलनकारी देव शरण भगत, रविशंकर मौर्य, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, बंटी यादव, सुनील यादव, वीरेंद्र कुमार इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read: Dream 11 Team: ड्रीम इलेवन ने झारखंड के आठवीं पास सोनू को रातोंरात बनाया करोड़पति

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola