19.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

श्रमिक स्पेशल ट्रेन के बाद अब रांची पहुंची श्रमिक स्पेशल फ्लाइट, 174 मजदूर पहली बार हवाई जहाज से झारखंड पहुंचे

First Migrant Laborer Flight to Ranchi: इस विमान ने सुबह 6:00 बजे मुंबइ एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 8:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा. प्रदेश लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए हवाई यात्रा किसी सपने के साकार होने जैसा था. इनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सभी ने मास्क लगा रखा था. फेस शील्ड भी इन्हें दिया गया था.

रांची : श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद झारखंड सरकार अपने श्रमिकों को हवाई जहाज से अपने राज्य के प्रवासी श्रमिकों को रांची लायी. यहां से सभी को सड़क मार्ग से उनके घर भेज दिया गया. गुरुवार (28 मई, 2020) की सुबह रांची पहुंचा एयर एशिया का विमान झारखंड सरकार और नेशनल लॉ स्कूल बेंगलुरु के पूर्ववर्ती छात्रों के संयुक्त प्रयास से चला.

Also Read: Coronavirus live upate Jharkhand: रांची के हिंदपीढ़ी की गलियों से बैरिकेडिंग हटी, खुशी में लोगों ने पुलिस पर बरसाये फूल

इस विमान ने सुबह 6:00 बजे मुंबइ एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 8:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा. प्रदेश लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए हवाई यात्रा किसी सपने के साकार होने जैसा था. इनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सभी ने मास्क लगा रखा था. फेस शील्ड भी इन्हें दिया गया था.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर मजदूरों ने इसके लिए राज्य सरकार और लॉ स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों को धन्यवाद दिया. मजदूरों ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे कभी हवाई जहाज की यात्रा करेंगे.

Also Read: झारखंड: कोरोना के डर से टालते रहे जांच और इलाज, हिंदपीढ़ी में युवक की मौत

प्रदेश लौटे 174 मजदूरों में सबसे ज्यादा हजारीबाग के 41 मजदूर हैं. सिमडेगा के 28, रांची के 16, कोडरमा के 11, देवघर के 10, धनबाद एवं पलामू के 9-9, बोकारो एवं चतरा के 5-5, जामताड़ा और गढ़वा के 2-2 एवं गोड्डा का 1 प्रवासी श्रमिक शामिल है.

मुंबई से अपने घर लौटे अलग-अलग जिलों के इन श्रमिकों पर उदासी साफ झलक रही थी. अपना सब कुछ लुटाकर अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रांची लौटे इन प्रवासी श्रमिकों के चेहरे पर हवाई यात्रा की खुशी थी, तो माथे पर चिंता की लकीरें भी थीं. श्रमिकों में बहुत से लोग ड्राइविंग करके गुजारा करते थे, तो कई महिलाएं दाई का काम करती थीं.

Also Read: Covid19 Pandemic: झारखंड में कोरोना से दूसरी मौत, हिंदपीढ़ी के बुजुर्ग ने रिम्स में दम तोड़ा, पत्नी और दो बेटे भी हैं पॉजिटिव
6 लोग नहीं आ पाये अपने घर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 180 प्रवासी मजदूरों को रांची आना था. 6 लोग मेडिकली अनफिट होने के कारण 174 लोग ही रांची आ पाये. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरे प्रवासी श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन ने भोजन-पानी के इंतजाम किये थे. इसके बाद इन्हें ‘सम्मान रथ’ से सड़क मार्ग से उनके घर भेज दिया गया.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel