झारखंड: ईडी की टीम जमीन घोटाला मामले में जांच करने पहुंची रांची की होटवार जेल
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 03 Nov 2023 7:37 PM
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम शुक्रवार को जमीन घोटाला मामले में जांच करने रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) पहुंची. ईडी की टीम जांच कर रही है.
रांची: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) पहुंची. बताया जा रहा है कि जमीन घोटाला मामले में टीम जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार ईडी की टीम शाम सवा पांच बजे होटवार जेल पहुंची और जांच करने में जुटी है. रात नौ बजे तक प्रवर्तन निदेशालय के पदाधिकारी जांच में जुटे थे.
पीएमएलए कोर्ट से आदेश मिलते ही जांच करने पहुंचे अधिकारी
ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में आवेदन देकर रांची की होटवार जेल में जांच को लेकर अनुमति मांगी थी. पीएमएलए कोर्ट से आदेश मिलते ही ईडी के अधिकारी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंचे और चार घंटे से भी अधिक समय तक जांच की. बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










