डुमरी उपचुनाव पांच सितंबर को, 373 बूथों पर होगी वोटिंग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने की ये अपील

डुमरी उपचुनाव को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि उपचुनाव में खुलकर मतदान करें. हर काम छोड़कर पहले मतदान करने अवश्य जाएं. हर मतदाता अपनी भूमिका निभाएं. तभी मतदान प्रतिशत बढ़ेगा.
रांची: पांच सितंबर को डुमरी विधानसभा का उपचुनाव है. सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 373 बूथों पर कड़ी सुरक्षा में वोटिंग होगी. 2 लाख 98 हजार से अधिक मतदाता वोटिंग करेंगे. उपचुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है. डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर और हर काम छोड़कर मतदान करने अवश्य जाएं. उन्होंने बताया कि डुमरी उपचुनाव में मतदान को लेकर अवकाश घोषित किया गया है. इस विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 98 हजार से अधिक मतदाता हैं. इन सभी मतदाताओं से उन्होंने अपील की कि वे बिना किसी भेदभाव, प्रलोभन व दबाव में आए, अपने मताधिकार का प्रयोग करें. मतदान केंद्रों पर दृष्टिबाधित मतदाताओं की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि में डमी बैलेट पेपर की विशेष व्यवस्था करवायी गयी है. इसके अलावा पैर से दिव्यांग मतदाताओं के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर की व्यवस्था भी जिला प्रशासन ने करवायी है. उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग होगी.
सबसे पहले मतदान करने जाएं
डुमरी उपचुनाव को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि उपचुनाव में खुलकर मतदान करें. हर काम छोड़कर पहले मतदान करने अवश्य जाएं. हर मतदाता अपनी भूमिका निभाएं. तभी मतदान प्रतिशत बढ़ेगा.
वोटिंग को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की ये अपील
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने निजी नियोक्ताओं से भी अपील की है. उन्होंने कहा है कि मतदान ही हमारे लोकतंत्र का आधार है. इसलिए अपने शत-प्रतिशत कर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाया जा सके.
निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. उपचुनाव को लेकर जिला स्तर और राज्य स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मंगलवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 98 हजार से अधिक मतदाता हैं. इन सभी मतदाताओं से उन्होंने अपील की कि वे बिना किसी भेदभाव, प्रलोभन व दबाव में आए, अपने मताधिकार का प्रयोग करें.
नेत्रहीन व दिव्यांगों के लिए बूथ पर विशेष व्यवस्था
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मतदान केंद्रों पर दृष्टिबाधित मतदाताओं की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि में डमी बैलेट पेपर की विशेष व्यवस्था करवायी गयी है. इसके अलावा पैर से दिव्यांग मतदाताओं के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर की व्यवस्था भी जिला प्रशासन ने करवायी है. उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग होगी. उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो इसे लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट भी सक्रिय होकर काम कर रहे हैं.
पोस्टल बैलेट की भी व्यवस्था
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि संवदेनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति करायी गयी है. 80 साल से अधिक उम्र और शारीरिक रूप से निःशक्त मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र से मतदान की व्यवस्था कराई गई है. सभी 373 मतदान केंद्रों पर सभी न्यूनतम जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करवायी गयी हैं. कुछ मतदान केंद्रों को को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया गया है.
विधानसभा चुनाव में 69.75 फीसदी हुई थी वोटिंग
आपको बता दें कि पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में 69.75% मतदान प्रतिशत रहा था, किंतु उन्होंने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए मतदान करने जरूर जाएं, ताकि इस बार पहले की अपेक्षा बेहतर मतदान प्रतिशत देखने को मिले.
Also Read: Indian Railways News: झारखंड में टला बड़ा हादसा, साहिबगंज में बिना इंजन चलने लगी मालगाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




