Live Updates

Dhanteras 2020 Live : धनतेरस-दिवाली पर झारखंड के बाजार गुलजार, ग्राहकों को लुभा रहे आकर्षक ऑफर

Updated:
विज्ञापन

Dhanteras 2020 Live : रांची : पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. 16 नवंबर को इस महोत्सव का समापन होगा. धनतेरस पर बाजार की रौनक देखते ही बन रही है.धनतेरस पर गुरुवार को जमकर खरीदारी हुई. बाजार में खरीदारी पर ऑफरों की भरमार है. धनतेरस के साथ-साथ दिवाली को लेकर भी खरादारी की जा रही है. राजधानी रांची समेत झारखंड में करीब 1614.25 करोड़ का कारोबार हुआ. सिर्फ रांची में करीब 484.27 करोड़ का बिजनेस हुआ.

विज्ञापन

ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भी लगायी फर्राटेदार दौड़

दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री से ऑटोमोबाइल बाजार काफी तेज रफ्तार में दौड़ा. सुबह से ही बाइक, कार, टेंपो, ट्रैक्टर आदि के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. शो रूम में पुजारी और पूजा थाली की व्भी व्यवस्था थी. ग्राहकों का फोटो सेशन भी कराया गया. शोरूम प्रबंधक का कहना था कि कोरोना के कारण ऐसी व्यवस्था रही़

65 करोड़ का बिजनेस

धनतेरस में बर्तन की भी खूब बिक्री हुई. बर्तन के मुख्य बाजारों में चर्च रोड के अलावा अपर बाजार और शहर के विभिन्न इलाकों में खूब खरीदारी हुई. कई लोगों ने छठ के लिए भी खरीदारी की. पीतल के सूप, बाल्टी, लोटा आदि की खरीदारी की. बर्तन का लगभग 65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. किचन आइटम में चूल्हा, कुकर, इंडक्शन, मिक्सर आदि की भी खरीदारी की.

लैपटॉप और मोबाइल की बिक्री अधिक

लॉकडाउन के बाद दुकानें खुलने से मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप की बिक्री काफी बढ़ गयी थी. धनतेरस में भी खूब बिक्री हुई. मोबाइल में सबसे अधिक 10,000 से 20,000 रुपये की रेंज के मोबाइल की मांग रही. मोबाइल का कारोबार लगभग 24 करोड़ रुपये रहा. इसमें रांची में बिक्री लगभग छह करोड़ रुपये की हुई. लैपटॉप-डेस्कटॉप की बिक्री लगभग 60 करोड़ रुपये की हुई.

सबसे महंगा नौ लाख रुपये का गले का सेट

धनतेरस के बाजार में तनिष्क में सबसे महंगा नौ लाख रुपये का गले का सेट बिका. गहनों के सेट की बात करें, तो एक ग्राहक ने 15 लाख रुपये की खरीदारी की.

हर्ले डेविडसन की 20.60 लाख की फैट ब्वॉय स्पेशल बिकी

हर्ले डेविडसन की सबसे महंगी बाइक एक्स शोरूम कीमत 20.60 लाख की फैट ब्वॉय स्पेशल बाइक की बिक्री हुई. ग्राहक ने इसकी डिलीवरी ली. वहीं 9.38 लाख की आयरन 883 की दो बाइक और 11.10 लाख रुपये की फॉर्टी एट स्पेशल के दो वाहन बिके.

1.02 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार की डिलीवरी

ग्राहकों ने बीएमडब्यू की 44 लाख रुपये से 1.02 करोड़ की पांच गाड़ियों की बुकिंग करायी. इसमें सबसे महंगी एक्स शोरूम कीमत 1.02 करोड़ रुपये की एक्स-7 मॉडल कार की डिलीवरी हुई. बीएमडब्ल्यू की 1,000 आरआर की दो और 1250 बाइक की एक बाइक बुकिंग हुई. इसकी कीमत क्रमश: लगभग 23 लाख और 19 लाख रुपये है. इसकी डिलीवरी बाद में होगी. बीएमडब्ल्यू की 2.5 लाख रुपये से 23 लाख रुपये की कुल 12 बाइक की बुकिंग हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola