ePaper

Coronavirus Pandemic: कोरोना पॉजिटिव महिला के वार्ड में भर्ती मरीजों को सदर अस्पताल ने दी छुट्टी, पंडरा बस्ती में मचा हड़कंप

Updated at : 19 Apr 2020 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic: कोरोना पॉजिटिव महिला के वार्ड में भर्ती मरीजों को सदर अस्पताल ने दी छुट्टी, पंडरा बस्ती में मचा हड़कंप

jharkhand news रांची : कोरोना वायरस राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से निकलकर बरियातू में पहुंच चुका है, तो पंडरा के लोगों को भी यह जानलेवा वायरस डराने लगा है. पंडरा बस्ती के लोगों में कोरोना वायरस को लेकर डर का माहौल है. यहां की एक महिला सदर अस्पताल के उसी वार्ड में भर्ती थी, जिसमें हिंदपीढ़ी की एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया और बाद में वह कोरोना पॉजिटिव निकली.

विज्ञापन

रांची : कोरोना वायरस राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से निकलकर बरियातू में पहुंच चुका है, तो पंडरा के लोगों को भी यह जानलेवा वायरस डराने लगा है. पंडरा बस्ती के लोगों में कोरोना वायरस को लेकर डर का माहौल है. यहां की एक महिला सदर अस्पताल के उसी वार्ड में भर्ती थी, जिसमें हिंदपीढ़ी की एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया और बाद में वह कोरोना पॉजिटिव निकली.

Also Read: 19 April: Corona का डेंजर जोन बना हिंदपीढ़ी, झारखंड में कुल मामला पहुंचा 35, देखें अखबार की अन्य सुर्खियां

पंडरा बस्ती में अपनी बड़ी बहन के घर रहने वाली एक महिला का उसी वार्ड में इलाज चल रहा था, जिसमें हिंदपीढ़ी की कोरोना से संक्रमित महिला भर्ती थी. जब यह महिला पंडरा अपनी बहन के घर लौटी, तो बस्ती के लोगों में संक्रमण फैलने का डर समा गया. तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं.

बस्ती के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की खूब आलोचना की. उन्होंने कहा कि जब यह मालूम हो गया कि इस वार्ड की एक महिला में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है, तो बाकी मरीजों को आनन-फानन में डिस्चार्ज क्यों कर दिया गया. उस वार्ड की तमाम मरीजों को अस्पताल में ही क्वारेंटाइन करके उनका समुचित इलाज करना चाहिए था.

Also Read: झारखंड में 20 अप्रैल से सशर्त खुलेंगे सरकारी दफ्तर, सरकार ने जारी किया यह आदेश

इधर, पंडरा पंचायत के मुखिया सुनील तिर्की, उप मुखिया अभिषेक कुमार दीपू, ग्राम प्रधान लालू खलखो को जब इसकी जानकारी हुई, तो सभी लोग बस्ती में पहुंचे. पूरी बस्ती को एहतियातन सैनिटाइज करवाया. जनप्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया कि वे किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. न ही कोई अफवाह फैलायें.

मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाया कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का सख्ती से पालन करें. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का यही एकमात्र उपाय है. यदि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, तो इस वायरस के फैलने का खतरा खुद-ब-खुद कम हो जायेगा.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand Update : धनबाद का रेलकर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कोविड-19 के 35 मामले

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों को यह भी बताया कि जब तक जरूरी नहीं हो, घर से बाहर नहीं निकलें. बेवजह भीड़ लगाकर न बैठें. इन लोगों ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे खुद भी घर में रहें और दूसरों को भी घर में ही रहने की सलाह दें. मुखिया ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रशासन को भी दे दी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola