कोरोना वैक्सीनेशन: झारखंड में 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शेयर की खुशखबरी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी साझा की है कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक सुखदायक खबर है कि झारखंड ने 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच राहत वाली खबर ये है कि राज्य ने कोरोना की 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है. पहली और दूसरी डोज मिलाकर 3 करोड़ 52 हजार 183 डोज हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर ये खुशी जाहिर की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी साझा की है कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक सुखदायक खबर है कि झारखंड ने 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में कोरोना की 3 करोड़ 52 हजार 183 डोज (प्रथम और द्वितीय) हो गयी है. इसमें प्रथम डोज 1 करोड़ 86 लाख 81 हजार 412 एवं दूसरी डोज 1 करोड़ 13 लाख 70 हजार 771 है.

Also Read: बाघमुंडा जल प्रपात में पिकनिक मनाने आया बंगाल का युवक गायब, नदी में बहने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना टीकाकरण अभियान में जरूर हिस्सा लें. जिन्होंने अभी तक कोरोना की एक भी डोज नहीं ली है वे अविलंब सरकार द्वारा निर्धारित टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लें और जिन्होंने पहली डोज ले ली है और समय दूसरा डोज का हो गया है वे भी जल्द से जल्द दूसरी डोज ले लें, ताकि हम कोरोना को परास्त कर सकें.

Also Read: डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक

आपको बता दें कि झारखंड में 5 अगस्त 2021 को 1 करोड़ डोज, 24 अक्टूबर 2021 को 2 करोड़ डोज, 20 दिसंबर 2021 को 1 करोड़ लोगों को दोनों डोज और 3 जनवरी 2022 को 3 करोड़ डोज टीकाकरण पूरा कर लिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार सरकार ने 11 माह और 17 दिन में इस आंकड़े को प्राप्त कर लिया है जबकि शुरुआत के दिनों में झारखंड को कम मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जा रही थी.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola