बाघमुंडा जल प्रपात में पिकनिक मनाने आया बंगाल का युवक गायब, नदी में बहने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस

Jharkhand News: बीडीओ रविंद्र गुप्ता ने बताया कि युवक के नदी की तेज धार में बहने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल युवक की तलाश जारी है.
Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले के बसिया प्रखंड के पर्यटन स्थल बाघमुंडा जलप्रपात में रविवार को पिकनिक मनाने आया पश्चिम बंगाल का युवक विश्वजीत सामंत (25 वर्ष) गुम हो गया. ये युवक फिलहाल गुमला में रहकर होटल में रसोईया का काम करता है. बीडीओ रविंद्र गुप्ता ने बताया कि युवक के नदी की तेज धार में बहने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल युवक की तलाश जारी है.
युवक के साथ पिकनिक मनाने आये उसके दोस्त कन्हैया सामंता ने बताया कि 20 लोग गुमला से पिकनिक मनाने आये थे. बाघमुंडा पहुंच कर खाना बनाने में जुटे थे. तभी विश्वजीत ने उससे कहा कि फॉल की ओर घूमने चलते हैं. तब उसने कहा कि खाना खाने के बाद चलेंगे, लेकिन विश्वजीत निकल गया. जिसके बाद से वह गुम हो गया है. उसके साथ आये लोगों ने देर शाम तक उसकी खोजबीन की, परंतु नहीं पता चल पाया.
सोमवार को जब युवक का पता नहीं चला, तो गुमशुदगी की सूचना बसिया थाने को दी गयी. सूचना मिलते ही थानेदार अनिल लिंडा ने दल बल के साथ बाघमुंडा पहुंचकर युवक की तलाश की. बीडीओ रविंद्र गुप्ता ने बताया कि युवक के नदी की तेज धार में बहने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल युवक की तलाश जारी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




