ePaper

कोरोना को हरा घर पहुंचा, तो गांव में पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

Updated at : 04 May 2020 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना को हरा घर पहुंचा, तो गांव में पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

प्रखंड के पहले 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को उनकी घर वापसी हुई. इस दौरान करांजी गांव के लोगों ने पुष्प वर्षा कर और ताली बजाकर उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

बेड़ो : प्रखंड के पहले 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को उनकी घर वापसी हुई. इस दौरान करांजी गांव के लोगों ने पुष्प वर्षा कर और ताली बजाकर उनका स्वागत किया. रंगीन कारपेट भी बिछाया गया. इस दौरान लोग सामाजिक दूरी बनाकर सड़क की दोनों ओर फूल लेकर खड़े थे. ग्रामीणों ने कहा कि गांव के पहले पाॅजिटिव मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने से हम लोग काफी खुश हैं.

मालूम हो कि बेड़ो से दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज जमात में जानेवाले 11 लोगों को एक अप्रैल को 14 दिनों के क्वारेंटाइन के लिए भेजा गया था. जिन्हें क्वारेंटाइन का समय पूरा होने के बाद 16वें दिन घर छोड़ा गया था. इसमें करांजी का मरीज भी था.

19 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 20 अप्रैल को फिर से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए भेजा. मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें प्रशासन द्वारा एंबुलेंस से रविवार को घर पहुंचाया गया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola