बिनोद बिहारी महतो जन्मशती: झामुमो ने झारखंड के लिए संघर्षों को किया याद, संगठन की मजबूती का दिया निर्देश
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 23 Sep 2023 6:18 PM
झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. उनकी तस्वीर पर झामुमो नेताओं ने माल्यार्ण किया. इसके बाद झारखंड के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद किया गया. जयंती पर बिनोद बाबू को याद करने के बाद झामुमो की बैठक शुरू की गयी.
रांची: झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की आज शनिवार (23 सितंबर) को जयंती है. इस वर्ष इनकी जन्मशताब्दी मनायी गयी. इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से रांची में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने पार्टी के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में बिनोद बाबू को श्रद्धासुमन अर्पित किया. झारखंड के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद किया गया. इसके बाद झामुमो की पूर्व निर्धारित बैठक शुरू की गयी. इसमें रामगढ़ व लातेहार के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति तक झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा लागू की गयी योजनाओं को लाभ पहुंच सके. पार्टी के पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि आम लोगों की मजबूती के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले, ये हमारी कोशिश होनी चाहिए. आपको बता दें कि 24 सितंबर को 11 बजे से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला समिति की विस्तारित बैठक रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में आयोजित की जाएगी.
रामगढ़ एवं लातेहार के पदाधिकारियों के साथ बैठक
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को रांची के हरमू स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय (कैम्प) में बैठक हुई. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11.30 बजे से रामगढ़ एवं लातेहार जिला समिति की विस्तारित बैठक (जिला अंतर्गत केन्द्रीय समिति के सभी सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी तथा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष एवं सचिव) में पदाधिकारी मौजूद थे.
Also Read: बिनोद बिहारी महतो की जन्मशती: झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे बिनोद बाबू
बिनोद बिहारी महतो को जयंती पर किया याद
झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. उनकी तस्वीर पर झामुमो नेताओं ने माल्यार्ण किया. इसके बाद झारखंड के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद किया गया. जयंती पर बिनोद बाबू को याद करने के बाद झामुमो की पूर्व निर्धारित बैठक शुरू की गयी.
Also Read: बिनोद बिहारी महतो की जन्मशती: झारखंड के लोकगीतों में रचे-बसे हैं बिनोद बाबू
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
झामुमो की बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ रामगढ़ एवं लातेहार जिले में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. इसके साथ ही जिला समिति द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया. इतना ही नहीं, सभी उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को झारखंड सरकार द्वारा जनहित में लायी गयी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम जनों तक योजनाओं को पहुंचाने का निर्देश दिया गया, ताकि आम जनों को सरकारी योजनाओं पूरा-पूरा लाभ मिल सके.
Also Read: बिनोद बिहारी महतो की जन्मशती: कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए की थी शिवाजी समाज की स्थापना
केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने दिया निर्देश
झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में शामिल सदस्यों के द्वारा दिए गए मंतव्यों एवं सुझावों पर चर्चा के बाद झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां की बैठक 24 को
24 सितंबर 2023 को 11 बजे से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला समिति की विस्तारित बैठक (जिला अंतर्गत केन्द्रीय समिति के सभी सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी तथा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव) रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में आयोजित की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










