Rajasthan : कांग्रेस में टूट! चेतावनी के बाद भी धरने पर बैठे सचिन पायलट, भाजपा ने कह दी ये बात
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Apr 2023 12:16 PM
सचिन पायलट के अनशन पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा है कि राजस्थान सरकार का अंतर्कलह चरम पर है. जानें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने अनशन को लेकर क्या कहा
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. दरअसल, प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार के विरुद्ध मंगलवार को यहां शहीद स्मारक पर एक दिवसीय ‘अनशन’ शुरू कर दिया है. ये अनशन एक दिन का है. शहीद स्मारक पर पहुंचने से पहले पायलट ने यहां 22 गोदाम सर्कल के समीप समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
आज सुबह प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने आवास से 22 गोदाम सर्कल पहुंचे और ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद वह शहीद स्मारक के लिए रवाना हुए जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं. यहां चर्चा कर दें कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ अशोक गहलोत सरकार द्वारा कार्रवाई की मांग को लेकर पायलट ने एक दिवसीय उपवास पर बैठने की घोषणा की है.
#WATCH | Rajasthan Congress leader Sachin Pilot at Shaheed Samark in Jaipur begins his daylong fast calling for action on alleged corruption during the previous BJP government in the state pic.twitter.com/PeFLSRbYMq
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 11, 2023
इधर सचिन पायलट के अनशन पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा है कि राजस्थान सरकार का अंतर्कलह चरम पर है. जिस व्यक्ति ने सरकार के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई थी आज वे अनशन पर हैं और सहारा ले रहे हैं पूर्ववर्ती सरकार का…उनके मन में अपने अपमान और इस सरकार के भ्रष्टाचार की पीड़ा है.
वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया कि राजस्थान कांग्रेस में घमासान सड़कों पर आया. गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, दलित शोषण, खान घोटालों और पेपर लीक घोटाले में कांग्रेस जन मौन क्यों हैं? पुजारी और संतों की मौत का जिम्मेदार कौन, तुष्टिकरण के मामलों से बहुसंख्यकों की विरोधी सरकार की दुर्गति निश्चित है.
Also Read: Chhattisgarh Politics: सचिन पायलट को लेकर टीएस सिंह देव ने दिया ये बड़ा बयान, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने राजस्थान में जारी सियासी हलचल पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि सचिन पायलट के द्वारा कोई लक्ष्मण रेखा पार किया गया है, ऐसा मुझे नहीं लगता है. यह कोई कांग्रेस विरोधी गतिविधि नहीं है. सचिन पायलट को ऐसा लगता होगा कि चुनाव के समय उन्हें मतदाता को जवाब देना पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि वसुंधरा राजे की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार किया गया है और वह इसकी जांच कराएंगे. लेकिन उन्होंने नहीं करायी.
राजस्थान सरकार का अंतर्कलह चरम पर है। जिस व्यक्ति ने सरकार के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई थी आज वे अनशन पर हैं और सहारा ले रहे हैं पूर्ववर्ती सरकार का। उनके मन में अपने अपमान और इस सरकार के भ्रष्टाचार की पीड़ा है: सचिन पायलट के अनशन पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष… pic.twitter.com/047knasxu1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










