राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने का जिम्मा इन नेताओं के कंधे पर, देखें लिस्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Jul 2023 6:51 PM

विज्ञापन

rajasthan election 2023: कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष और चुनाव के लिए नियुक्त किये गये चेयरमैन गोविंद सिंह डोटासरा ने विपक्षी भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे चुनावी साल में ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले कांग्रेस ने कमर कस ली है. गुरुवार को कांग्रेस ने चुनाव कमेटी बनायी जिसमें गोविंद सिंह डोटासरा को चेयरमैन नियुक्त किया गया. इस बाबत कांग्रेस की ओर से एक सूची जारी की गयी जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम नजर आ रहा है. पार्टी की ओर से जो सूची जारी की गयी है उसमें 29 नाम दिख रहे हैं. कमेटी में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, रघुवीर मीणा, रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश, रघु शर्मा, हरिश चौधरी, लालचंद कटारिया, महेंद्र जीत मालवीय समेत कुल 29 सदस्य बनाये गये हैं.

आपको बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस ने राजस्थान में जारी संकट को खत्म कर लिया. इसके बाद पार्टी ने कहा कि प्रदेश में वह सीएम फेस के साथ चुनावी मैदान में नहीं उतरेगी. साथ ही नेताओं को ये नसीहत दी गयी कि जो भी बात हो वो पार्टी फार्म में रखा जाए. कोई भी नेता इसके इतर कहीं पार्टी की बात लेकर ना जाए.

गहलोत सरकार ने अपने 94 प्रतिशत चुनावी वादे किये पूरे

इस बीच कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष और चुनाव के लिए नियुक्त किये गये चेयरमैन गोविंद सिंह डोटासरा ने विपक्षी भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे चुनावी साल में ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं तथा कांग्रेस सरकार सुशासन देने में सक्षम नहीं है. डोटासरा ने दावा किया कि राजस्थान की मौजूदा अशोक गहलोत सरकार ने अपने 94 प्रतिशत चुनावी वादे पूरे किये हैं.

गोविंद सिंह डोटासरा का भाजपा पर हमला

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत पार्टी नेता कभी नोटबंदी, किसानों की आय दोगुनी करने, तीन कृषि कानून, भ्रष्टाचार खत्म करने के बारे में जवाब देते नजर नहीं आते हैं. वे (भाजपा) कभी भी अपने वादों के बारे में बात नहीं करते हैं और अनर्गल बयान देकर कांग्रेस और उसकी सरकारों को कोसने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं भाजपा नेताओं को चुनौती देना चाहता हूं कि वे केंद्र और पिछली राज्य सरकार के चुनाव घोषणापत्र की तुलना करके दिखाएं. भाजपा ने 2014 और 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किये थे उनमें से नौ प्रतिशत वादे भी आज तक पूरे नहीं हुए जबकि राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने 94 प्रतिशत वादे पूरे किये हैं.

2018 के चुनाव पर एक नजर

2018 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा चुनाव हारी और कांग्रेस सत्ता पर आसीन हुई. कांग्रेस 100 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. भाजपा महज 73 सीटों पर सिमट गयी. भाजपा के 16 मंत्री को 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. यही नहीं 94 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया था. इनमें से 54 को हार का मुंह देखना पड़ा. भाजपा ने 2018 के चुनाव में 163 विधायकों में से 94 को फिर से टिकट दिया था. इनमें से केवल 40 ही अपनी सीट बचाने में सफल रहे.

राजस्थान का ट्रेंड

यदि हम पिछले 20 साल में राजस्थान में हुए चार विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में सफल होती नजर नहीं आयी. सत्ताधारी पार्टी के विधायक दोबारा चुनाव मैदान में उतरते हैं तो उनमें से ज्यादातर को जनता नकार देती है. जनता का सबसे ज्यादा गुस्सा मंत्रियों पर निकलता है, पिछली चार सरकारों में मंत्री रहे ज्यादातर नेता अगले चुनाव में हारते नजर आ चुके हैं. इसको देखकर राजस्थान का ट्रेंड आप सहज समझ सकते हैं कि प्रदेश की जनता हर पांच साल में सरकार बदल देती है. हालांकि कांग्रेस नेता ये दावा करते दिख रहे हैं कि सूबे में इस बार कांग्रेस फिर सत्ता पर काबिज होगी और राजस्थान का ट्रेंड बदलेगा.

Also Read: ‘नहीं सहेगा राजस्थान अभियान’ से भाजपा ने की शुरूआत, जेपी नड्डा ने बताया UPA का फुल फॉर्म

राजस्थान की राजनीति में जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों की मानें तो जब कोई पार्टी सत्ता में आती है तो प्रदेश की जनता की उम्मीदें उससे जुड़ जाती हैं. लेकिन जब पांच साल में उम्मीदें पूरी नहीं होती तो जनता अगले चुनाव में उनको करारा जवाब देती है. सरकार के खिलाफ एंटीइन्कमबेंसी बढ़ जाती है और इसका असर चुनाव में नजर आता है. सत्तारुढ़ दल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola