राजस्थान: अशोक गहलोत और सचिन पायलट के रिश्ते होंगे नरम! चुनाव से पहले एक्टिव मोड में कांग्रेस

नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच ‘खींचतान’ संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि बड़ी चुनौती सामने है..
राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. प्रदेश में कांग्रेस की राह आसान नहीं नजर आ रही है. यहां सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के रिश्ते नजर होते नजर नहीं आ रहे हैं. इस बीच कांग्रेस महासचिव व नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ और अमृता धवन जयपुर पहुंचे हैं. वे यहां कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और आगे कर रणनीति तैयार करेंगे.
नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच ‘खींचतान’ संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि बड़ी चुनौती सामने है.. बड़ा चैलेंज यह है कि राजस्थान में हमें पुन: अपनी सरकार बनानी है जहां तक सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है.. दोनों के दोनों हमारे बहुत ही बलशाली नेता है. उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम दोनों साथियों को.. एक हमारे नेता के पास बड़ा अनुभव है और दूसरे नेता के पास युवा नौजवान ऊर्जा है, तो अनुभव और ऊर्जा का संगम राजस्थान की कांग्रेस के अंदर हो इस बात को सुनिश्चित करने का काम आने वाले दिनों में करेंगे.
आपको बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में तीन सचिवों अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ व काजी मुहम्मद निजामुद्दीन को राजस्थान में पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ संबद्ध किया है. राठौड़ ने हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत की और कहा कि आने वाले दिनों में सुनिश्चित किया जाएगा कि राजस्थान कांग्रेस में अनुभव और ऊर्जा का संगम हो.
Also Read: राजस्थान में 2000 यूनिट बिजली फ्री, 1000 रुपये की पेंशन, महंगाई राहत शिविर में बोले गहलोत
वहीं दूसरी सह प्रभारी अमृता धवन ने कहा कि आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव पूरी पार्टी के लिये महत्वपूर्ण है और निश्चित तौर पर जो कांग्रेस सरकार की योजनाएं हैं वे जनता को पसंद है और जनता जिसे जिताना चाहे तो फिर कोई उसको हरा नहीं सकता और मैं मानती हूं कि कांग्रेस की सरकार राजस्थान में रिपीट होगी और पूरा राजस्थान इसका जश्न मनायेगा. राजस्थान कांग्रेस में ‘कलह’ के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल कलह नहीं है.. विचारों में भिन्नता की अनुमति तो लोकतंत्र देता है, लेकिन मैं मानती हूं कि एक साथ मिलकर ही काम होगा और एक साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा जायेगा.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










