ePaper

राजस्थान : हादसों का रविवार, 3 महिला समेत 10 की मौत, 34 लोग घायल

Updated at : 24 Sep 2023 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान : हादसों का रविवार, 3 महिला समेत 10 की मौत, 34 लोग घायल

राजस्थान में चार अलग अलग सड़क हादसों में एक मासूम और तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत, 34 अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Accident In Rajasthan : राजस्थान में चार अलग अलग सड़क हादसों में एक मासूम और तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत, 34 अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया दौसा जिले के महवा थाना क्षेत्र में रविवार को राज्य परिवहन विभाग की बस ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दीं जिससे टेंपो सड़क पर बैठे तीन लोगों पर पलट गया. थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार सोलंकी ने बताया कि टेंपो चालक आशिक (28) गुलाब देवी (35), मंगती जोगी (35), उसका पुत्र प्रियांशू (डेढ़ वर्ष), देवकीनंदन (35) की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गये.

जीप और कैंपर की भिड़ंत में दो लोगो की मौत

नागौर जिले के मेड़ता सिटी थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसे में जीप और कैंपर (माल वाहक छोटा ट्रक) की भिड़ंत में दो लोगो की मौत हो गई. थानाधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि रविवार तड़के एक ही परिवार के 10 सदस्य बुटाटी गांव से लौट रहे थे. रेन-मेड़ता मार्ग पर जीप की सामने आ रहे कैंपर से टक्कर हो गई, जिससे चंद्र प्रकाश (40) और स्वरूपी बाई (65) की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये.

दो ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग से एक ड्राइवर की मौत

पुलिस ने बताया कि डीडवाना-कुचामन में एक सडक हादसे में किशनगढ़-हनुमानगढ़ राजमार्ग पर रविवार सुबह निमोद गांव के पास दो ट्रक की टक्कर के बाद उनमें भीषण आग लग गई, जिससे एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की पहचान सुरेंद्रपाल भील के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि बाड़मेर जिले में शनिवार रात एक बस के खड़े डंपर से टकरा जाने के कारण एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य और एक छात्रा की मौत हो गई.

Also Read: ‘दुनिया डबल स्टैंडर्ड वाली’, किसकी हिपोक्रेसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया प्रहार? डंपर से टकराई स्कूल बस, प्रिंसिपल की मौत, 20 घायल

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पीड़ित जालोर में आयोजित एक संगीत प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद बाड़मेर के डेटाणी लौट रहे थे. सेहलऊ गांव के पास बस डंपर से टकरा गई, जिससे सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद इब्राहिम (50) और छात्रा समीना (13) की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल डेटाणी का दल प्रतियोगिता में भाग लेने जालोर के रानीवाड़ा गया था. छात्रों के साथ प्रधानाचार्य और तीन शिक्षक भी थे. अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन छात्राओं को जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज बाड़मेर में चल रहा है.

सोर्स : भाष इनपुट

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola