कविता : आप कभी नहीं मर सकते...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2023 6:26 PM
कविताएं मन के कोमल भावनाओं की अभिव्यक्ति है. कविताओं का असर भी काफी दूरगामी होता है. कविताएं मन को सुकून देती हैं और कई बार आपको कठिन परिस्थितियों में प्रेरित भी करती हैं. आइए आज पढ़ें - अमित बैजनाथ गर्ग द्वारा लिखी गई ऐसी ही एक कविता :-
अगर आपने नहीं छोड़ा है उम्मीदों को
आपके दामन में बंधा हुआ है साहस
आपने पकड़ रखी है विश्वास की डोर
आपने खुद से बांधा हुआ है कोई सिरा
आप कभी नहीं मर सकते…
अगर आप करते हैं दूसरों की मदद
आपके अहसास में शामिल है उनका दर्द
उनकी तकलीफ से आपको होती है तकलीफ
आप सुन लेते हैं उनके जीवन की आवाज
आप कभी नहीं मर सकते…
3. अगर आप करते हैं दूसरों की तारीफ
आप होते हैं उनके सुख-दुख में भी शामिल
आप उनकी व्यथा को समझ लेते हैं अपनी
उनकी आवाज सुनकर दौड़ कर चले आते हैं
आप कभी नहीं मर सकते…
4. आपने अपने व्यवहार में रखा है संयम
जीवन में जरूरतों को किया है बहुत कम
आपने रूप और रंग की बातों को उतारा है
आपने प्रयास से किसी का जीवन संवारा है
आप कभी नहीं मर सकते…
5. आपने अपने सपनों को जीया है
जहर को अमृत समझ कर पीया है
अपने जीवन को पूर्ण अर्पण किया है
अपना सब कुछ समर्पण किया है
आप कभी नहीं मर सकते…
– अमित बैजनाथ गर्ग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










