Integration of 565 Princely States 4: भोपाल के नवाब को चाहिए था पाकिस्तान का साथ, सरदार पटेल को लिखा था ये पत्र

Updated:
विज्ञापन
Integration of 565 Princely States

भोपाल रियासत का भारत में विलय

Integration of 565 Princely States 4: भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह का रुतबा काफी बड़ा था वे चैंबर ऑफ प्रिंसेस के प्रमुख सदस्य, जिन्ना के करीबी और लॉर्ड माउंटबेटन के खास दोस्त थे. आजादी के बाद उनका सपना था कि भोपाल रियासत स्वतंत्र मुल्क के रूप में रहे. दक्षिण भारत की अमीर रियासत त्रावणकोर भी कुछ इसी तरह का ख्वाब पाल रही थी.

विज्ञापन

Integration of 565 Princely States 4: आजादी के बाद जब प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने रियासत विभाग का गठन किया था,तो उन्हें इस बात का अंदेशा था कि 565 स्वतंत्र रियासतों को भारत का हिस्सा बनाना आसान काम नहीं है. यही कारण था कि उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को इस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी. रियासतों को भारत में शामिल करने के काम में कई बार सरकार को बल प्रयोग भी करना पड़ा. लेकिन आज यहां बात हो रही है उन दो रियासतों की जिन्होंने माउंटबेटन प्लान की घोषणा के बाद तो खूब डींग हांका की वे अलग देश के रूप में रहेंगे, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि सरेंडर कर दिया.


भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह पाकिस्तान के साथ जाना चाहते थे

नवाब पाकिस्तान के साथ जाना चाहते थे और भारत के मध्य में पाकिस्तान की रियासत बड़ा खतरा था

भोपाल मध्य भारत के केंद्र में स्थित रियासत था और यहां के नवाब हमीदुल्लाह यह चाहते थे कि उनकी रियासत का स्वतंत्र अस्तित्व हो, दूसरे विकल्प के रूप में वे पाकिस्तान के साथ जाना चाहते थे, लेकिन भारत के साथ रहने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी. उनकी यह ख्वाहिश भारत सरकार के लिए बड़ी चिंता का कारण था. भोपाल भारत के मध्य में स्थित था और अगर वह हिस्सा पाकिस्तान के पास चला जाता तो वह भारत की एकता के लिए खतरा था. नवाब हमीदुल्लाह की लॉर्ड माउंटबेटन और मोहम्मद अली जिन्ना से निकटता भी थी. इसी वजह से माउंटबेटन ने आजादी से पहले उन्हें सलाह देते हुए पत्र लिखा था कि वे इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन पर साइन करके उन्हें सौंप दें, लेकिन वे दस्तावेज रियासत विभाग को तब तक नहीं सौंपेंगे जबतक कि हमीदुल्लाह अपने फैसले पर पूरी तरह विचार ना कर लें. अगर वे चाहें तो फैसला बदल भी सकते हैं. सर हमीदुल्ला खान चैंबर ऑफ प्रिंसेस के एक प्रमुख सदस्य थे और 1931 से 1932 तक और 1944 से 1947 तक उस निकाय के चांसलर रहे थे, इसलिए उनका रुतबा बड़ा था. लेकिन भोपाल के नवाब ने स्थिति की गंभीरता को समझा और कुछ सुविधाओं के साथ भारत के साथ जाने में ही भलाई समझी और सरदार पटेल को पत्र लिखकर अपनी सहमति दे दी.

Also Read : Integration of 565 Princely States 3: जूनागढ़ के रंगीन मिजाज नवाब महाबतखान ने भारत को धोखा देकर पाकिस्तान के साथ जाने का किया था फैसला

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Integration of 565 Princely States 2 : हैदराबाद के निजाम के शागिर्द ने पटेल से कहा था सरदार होंगे आप दिल्ली के… ऐसे टूटा घमंड


त्रावणकोर रियासत के दीवान ने की स्वतंत्र रहने की घोषणा

लॉर्ड माउंटबेटन ने जब भारत की आजादी की तिथि घोषित कर दी, तो त्रावणकोर रियासत ने सबसे पहले आजादी की घोषणा की थी. त्रावणकोर रियासत वर्तमान केरल राज्य और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों तक फैला था. त्रावणकोर के शासकों का संबंध दक्षिण भारत के प्राचीन चेरा राजाओं से था. वीपी मेनन ने अपनी किताब THE STORY OF THE INTEGRATION OF THE INDIAN STATES में बताया है कि चेरा राजाओं का त्रावणकोर कई कई छोटी-छोटी रियासतों में बंट गया था. बाद में इन सभी रियासतों को एक करने का काम राजा मार्तंड वर्मा ने किया था. उन्होंने 18वीं सदी की शुरुआत में शासन किया था. जनवरी 1750 में उन्होंने औपचारिक रूप से राज्य को अपने परिवार के संरक्षक देवता श्री पद्मनाभ को समर्पित कर दिया; और उनके दास के रूप में शासन किया. यह वही पद्मनाभ मंदिर हैं जहां के तहखानों से 2011 में एक लाख करोड़ से अधिक का सोना और हीरा निकला था. खैर ये बात तो सिर्फ इसलिए याद दिलाई क्योंकि पद्मनाभ स्वामी का जिक्र यहां आया था. कहने का आशय सिर्फ यह है कि इस रियासत के राजाओं के पास काफी दौलत थी.

त्रावणकोर की जनता ने नहीं दिया राजा का साथ

आजादी के वक्त इस राज्य पर दो लोगों की हुकूमत चलती थी एक तो वहां के राजा बलराम वर्मा और दूसरे वहां के दीवान सीपी रामास्वामी अय्यर. 11 जून 1947 को दीवान ने घोषणा की कि हमारी रियासत अंग्रेजी शासन खत्म होने के बाद आजाद होगी. दीवान का यह कहना था कि हम भारत या पाकिस्तान में शामिल नहीं होंगे. दीवान और राजा का यह मानना था कि उनकी रियासत समुद्र के तट से लगी है और उनका भारत से कोई लेना-देना नहीं है. त्रावणकोर की इस घोषणा से भारत सरकार चिंतित थी क्योंकि यह भारत की एकता पर खतरा था और उन रियासतों का मन बढ़ाने वाला भी था जो भारत में शामिल होना नहीं चाहती थीं. लेकिन जनता राजा और दीवान के फैसले से खुश नहीं थी और उन्होंने इसका विरोध किया. 25 जुलाई को दीवान पर जनता ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे घबरा गए और यह भी समझ गए कि उनका फैसला गलत है. परिणाम यह हुआ कि भारत सरकार के बिना बल प्रयोग किए ही त्रावणकोर के राजा बलराम वर्मा ने 12 अगस्त को माउंटबेटन को यह संदेश भेजा कि वे भारत में शामिल होना चाहते हैं और इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन पर साइन कर दिया, जिसके जरिए त्रावणकोर रियासत भारत का हिस्सा बन गया.

Also Read :Integration of 565 Princely States : कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक करने की राह में बाधा था माउंटबेटन प्लान

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola