'पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनकर…' त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में पीएम मोदी का संबोधन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Jul 2025 9:54 PM
PM Modi Trinidad and Tobago Visit
PM Modi Trinidad and Tobago Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर हैं. शुक्रवार को पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि आज दोनों देश आधुनिक विश्व में गौरवशाली लोकतंत्र और सशक्त स्तंभ के रूप में खड़े हैं. उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र सिर्फ एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं है, यह हमारे लिए जीवन जीने का तरीका है.
PM Modi Trinidad and Tobago Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ‘मैं इस प्रतिष्ठित सदन में आपसे बात करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. पीएम मोदी ने शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा “इस महान राष्ट्र के लोगों ने दो उल्लेखनीय महिला नेताओं को चुना है- राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री. वे गर्व से खुद को प्रवासी भारतीयों की बेटियां कहती हैं. उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है. हमारे दोनों राष्ट्र औपनिवेशिक शासन की छाया से ऊपर उठे और साहस को अपनी स्याही और लोकतंत्र को अपनी कलम बनाकर अपनी कहानियां लिखीं.”
भारत में लोकतंत्र जीवन जीने का तरीका- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि आज दोनों देश आधुनिक विश्व में गौरवशाली लोकतंत्र और सशक्त स्तंभ के रूप में खड़े हैं. उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र सिर्फ एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं है, यह हमारे लिए जीवन जीने का तरीका है. उन्होंने कहा कि हमें हमारी महान संस्कृति पर गर्व है.
पीएम मोदी को मिला त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से भी सम्मानित किया है. पीएम मोदी ने वहां की सरकार और लोगों का आभार जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से एक साझा गौरव के रूप में स्वीकार करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










