ePaper

PHOTOS: वॉकाथन से रांची में वन्यप्राणी सप्ताह का शुभारंभ, झारखंड के DGP ने दिया वनों के संरक्षण का दिया संदेश

Updated at : 01 Oct 2023 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: वॉकाथन से रांची में वन्यप्राणी सप्ताह का शुभारंभ, झारखंड के DGP ने दिया वनों के संरक्षण का दिया संदेश

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को 69वां वन्यप्राणी सप्ताह-2023 की शुरुआत की गयी. इस मौके पर वॉकाथन का आयोजन किया गया. वन एवं वनों के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया. सुबह 6 बजे शुरू वॉकाथन में स्कूली बच्चों समेत काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

विज्ञापन
undefined

69वें वन्यप्राणी सप्ताह 2023 के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह 6 बजे वन्यप्राणी सप्ताह का शुभारंभ वॉकाथन के आयोजन से किया गया. इसका आयोजन स्कूली बच्चों एवं आम लोगों के बीच वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया. इस कार्यक्रम में रांची के अलग-अलग विद्यालयों से 350 बच्चे,( NCC, Army, NGO, JAP) एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से 400 आम लोग, मुख्य वन संरक्षक एवं अन्य संस्थानों के पदाधिकारी/कर्मचारी सहित 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया.

undefined

झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं आम लोगों को वन एवं वनों के संरक्षण के संदर्भ में जागरूक किया गया. मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने आम लोगों एवं स्कूली बच्चों को वन एवं वनों के संरक्षण को लेकर जागरूकता संदेश दिया. वॉकाथन का आयोजन एस आर नटेशा, भावसे, मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी के द्वारा किया गया.

undefined

झारखंड के पुलिस महानिदेशक एवं झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी प्रतिभागियों को पलाश वन सभागार (डोरंडा) से रवाना किया गया. इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने पलाश सभागार, वन भवन, डोरंडा से सुबह 6:30 बजे से पैदल चलकर कडरू रोड-अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक होते वापस पलाश सभागार, डोरंडा तक लगभग 10 किमी की दूरी तय की.

undefined

मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह, झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशीकर सामंत, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी कुलवंत सिंह एवं मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक झारखंड कार्यक्रम में उपस्थित थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola