साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (3 सितंबर 2023 से 9 सितंबर 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Sep 2023 9:26 AM

विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (3 सितंबर 2023 से 9 सितंबर 2023): साल 2023 का नौवें महीना यानी सितंबर 2023 का पहला सप्ताह शुरू वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए अगस्त माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप अपने निजी जीवन का खुलकर लाभ उठाएंगे.इसके अलावा यह कार्ड नई शुरुआत के भी संकेत देता है.संभव है कि आप अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं या फिर इस राशि के कुछ जातक अपने रिश्ते को अगले चरण पर ले जाने का भी विचार कर सकते हैं.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के कुछ जातक अपने रिश्ते को विवाह या फिर अपने वैवाहिक जीवन को पैरंटहुड में तब्दील करने की योजना बना सकते हैं.आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर अपने भविष्य के बारे में विचार कर रहे हैं और उन्हें सपनों को साकार करने के लिए आप हर मुमकिन कदम उठाएंगे.

undefined

 मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते में नई चमक और खुशियां प्राप्त होंगी.आप अपने साथी के साथ अपने रिश्ते में कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे और चीजें आपकी बेहतरी के लिए बदलती भी नजर आएंगी.आप अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपना पैसा सही स्रोत और सही तरीके से कमाने पर ध्यान लगाना चाहिए.इसके अलावा फिजूलखर्ची से भी बचें अन्यथा भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह आपके जीवन में आर्थिक प्रचुरता और स्थिरता रहने वाली है.अगर आपको कोई ऋण चुकाना है तो आप उन्हें आसानी से चुकाने में कामयाब रहेंगे और अपने अंदर पहले से ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करेंगे.आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहेगा.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती है और आप अपने करियर में बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ते नज़र आने वाले हैं.कार्यक्षेत्र में आपको नई भूमिका और नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं और आपको अपने प्रयासों में बड़ी सफलता भी प्राप्त होने की संभावना है.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के जो जातक ब्रेकअप से उबर रहे हैं उनमें आत्मविश्वास दोबारा जागेगा और आप धीरे-धीरे रास्ते पर आ सकते हैं.कुल मिलाकर जीवन में नई शुरुआत के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. आपके जीवन में आर्थिक लाभ निश्चित रूप से आने वाला है लेकिन वहीं दूसरी तरफ आप अपने परिवार या घर में होने वाले किसी समारोह या फंकशन पर दिल खोलकर खर्च करते भी नजर आएंगे.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप दोनों एक दूसरे को बहुत ही अच्छी तरह से समझते और जीवन में समान उद्देश्यों के लिए आगे बढ़ते नजर आएंगे.यह कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि आप दोनों अपने प्यार में कितने प्रतिबद्ध हैं.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके मन में इस तरह के ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं कि चीज़ें आपके जीवन में आपके अनुरूप नहीं हो रही हैं.आपके अंदर ऐसी भावना उत्पन्न हो सकती है कि आपने परिस्थिति में सुधार होने के लिए लंबे समय तक इंतजार अवश्य किया है लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है.ऐसे में आप जिस रिश्ते में बंधे हुए हैं आप उससे बाहर निकलने पर विचार कर सकते हैं.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
आपकी यह आदत धीरे-धीरे आपके रिश्ते को खत्म कर रही है.आपके रिश्ते में सुरक्षा या डर शामिल है.ऐसे में इससे पहले कि आपका रिश्ता टूट जाए और आप दोनों अलग हो जाएं आपको अपने साथी के साथ मिलकर इन मुद्दों को सुलझाने की आवश्यकता पड़ेगी.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने दोनों विकल्पों में से यह तय करना होगा कि आपके लिए कौन सा खर्च ज्यादा महत्वपूर्ण है.धैर्य के साथ काम लें और ठीक तरह से सोच कर ही कोई कदम आगे बढ़ाएं.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

 आपका साथी निश्चित रूप से एक ऐसा व्यक्ति है जिस पर आप आंख मूंद कर भरोसा कर सकते हैं.इनके साथ आप अपना भविष्य देखते हैं और यह आपको एक खुशहाल जीवन व्यतीत करने के लिए सभी सुख सुविधा प्राप्त कराने में काबिल हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola