साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (27 अगस्त 2023 से 2 सितंबर 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Aug 2023 5:43 AM

विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (27 अगस्त 2023 से 2 सितंबर 2023): साल 2023 का सातवें महीना यानी अगस्त सितंबर 2023 का तीसरा सप्ताह शुरू वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए जुलाई माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया अपने इलाज़ में परिवर्तन, आपकी सेहत में काफी सकारात्मकता लेकर आएगा. इसके लिए अपने दिनचर्या में भी सही सुधार करें और ज़रूरत पड़ने पर, किसी अच्छे डॉक्टर से खानपान का अपना डायट प्लान लें.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत, सेहत के लिहाज़ से अच्छे नोट पर होगी. क्योंकि आपके स्वास्थ्य में इस दौरान सकारात्मक बदलाव आएँगे. जिसके परिणामस्वरूप, आप इस समय जिम भी ज्वाइन करने का फैसला ले सकते हैं. इस सप्ताह योग बन रहे हैं तो, आपका कोई करीबी आप से उधार मांग सकता है. इसलिए अभी ऐसे हर व्यक्ति को नज़रअंदाज़ करना ही आपके लिए बेहतर रहेगा.

undefined

 मिथुन साप्ताहिक राशिफल
यूं तो इस सप्ताह आप पूरे समय चुस्ती-फुर्ती से भरे रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने भोजन पर ध्यान देना होगा. ऐसे में बासी और गरिष्ठ भोजन से बचकर रहें और भूलकर भी अपना भोजन मिस ना करें. साथ ही जितना संभव हो, बीच-बीच में फल का सेवन करते रहें.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह स्वास्थ्य के मोर्चे पर, काफी अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेगा. हालांकि हल्की फुल्की समस्याएं तो आती-जाती रहेंगी, लेकिन आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार नहीं बनेंगे और शारीरिक रूप से भी आप पहले से अधिक सेहतमंद रहेंगे.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
वो जातक जिन्हे नेत्र संबंधित विकार था, उनके जीवन में ये सप्ताह विशेष शुभ परिणाम लेकर आ रहा है. क्योंकि इस दौरान आप अपनी आँखों की सही और उचित देखभाल करने में सफल तो होंगे ही, साथ ही उसमें सुधार लाने के लिए आप कोई फैसला भी ले सकते हैं.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के वो बुजुर्ग जातक, जो पिछले समय से जोड़ों में दर्द की समस्या या कमर में दर्द से परेशान थे, उन्हें इस सप्ताह सही खानपान के परिणामस्वरूप बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति होने के योग बनेंगे. ऐसे में अच्छा खानपान लेते हुए, नियमित रूप से योगाभ्यास करें.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके ऊपर कुछ अधिक, भावुक मिज़ाज छाया रहेगा. जिसके कारण आप दूसरों से खुलकर बात या संवाद करने में कुछ, संकोच महसूस कर सकते हैं. ऐसे में यदि आप खुद को तनाव मुक्त रखना चाहते हैं तो, आपके लिए बेहतर यही होगा कि बीती बातों को दिल से निकालकर, नई शुरुआत करने का प्रयास करें.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
तनाव का सीधा असर तबियत को ख़राब कर सकता है, और ऐसा ही कुछ आप इस सप्ताह भी महसूस करेंगे. चंद्र राशि के चौथे भाव में शनि की उपस्थिति की वजह से निजी जीवन में चल रही अशांति आपके तनाव में वृद्धि का मुख्य कारण बनेगी, जिससे सेहत खराब हो सकती है.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके अंदर, धार्मिक प्रवृत्ति का विकास होगा क्योंकि बृहस्पति महाराज आपके पांचवें भाव में मौजूद होंगे. जिसके कारण आप अपने करीबियों और दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए, जाने का प्लान कर सकते हैं.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार देखा जाएगा, जिसके कारण खेलों और आउटडोर गतिविधियों में आपका बढ़-चढ़कर भाग लेना, आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने और उसी ऊर्जा से आपको बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा. ये सप्ताह ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर तंदुरुस्त रहे तो, इस सप्ताह आपको नियमित रूप से फलों का सेवन करना चाहिये. इसके साथ ही सुबह के समय पार्क में घूमना भी आपके स्वास्थ्य को, इस दौरान दुरुस्त रखने में आपकी मदद कर सकता है.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है, लेकिन आपका किसी भी बात पर अत्यधिक सोचना, आपको मानसिक तनाव दे सकता है. इसलिए अपनी इस आदत में आप कुछ सुधार करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सप्ताह के अंत तक सफलता मिलने के योग भी बन सकेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola