साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (15 अक्टूबर 2023 से 21 अक्टूबर 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Oct 2023 9:22 AM
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (15 अक्टूबर 2023 से 21 अक्टूबर 2023): साल 2023 का दसवें महीना यानी अक्टूबर 2023 का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है. मेष से मीन राशिवालों के लिए अक्टूबर माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष साप्ताहिक राशिफल
आपको नए अवसर मिलेंगे और आय बढ़ने के योग हैं. मंगल एवं बुधवार को परिवार की वजह से चिंता बढ़ सकती है. पढ़ाई के अच्छे अवसर मिलेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी.

वृष साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा.इस समय आपको अपने व्यापार से रिलेटेड जो भी दिक्कतें आ रही थी वो सब दिक्कतें अब ख़त्म होने के योग है

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
यात्राएं सुखद होंगी एवं नए संपर्क से लाभ की प्राप्ति होगी. गुरु-शुक्रवार को कार्य की अधिकता होगी. पिता से सहयोग की प्राप्ति होगी.

कर्क साप्ताहिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के बल पर आगे बढ़ेंगे.संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी.वहीं परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस समय बुध मेष राशि में सूर्य और गुरु के साथ गोचर कर रहा होगा. इस समय चीनी, अनाज, लोहे और ऑनलाइन कमो में अच्छी सफलता मिलेगी साथ ही इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपको जितना हो सके पॉज़िटिव रहना होगा क्यूंकि इस समय आपका मन बहुत नेगेटिव रहेगा जो की आपका स्वस्थ ख़राब कर सकता है.

कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके कार्य व्यवस्थित रहेंगे. मंगलवार को कार्य का उत्साह बना रहेगा. आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्य की प्राप्ति भी होगी.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
अटके हुए धन की प्राप्ति होगी. सरकारी कार्य की रुकावट समाप्त होंगी. नए संपर्क बनेगे. कुछ नया करने का मन बनाएंगे. संतान सहयोग प्रदान करेगी एवं योजनाएं सफल होंगी.

धनु साप्ताहिक राशिफल
आपका व्यापार दिनप्रति दिन और बढ़ेगा. प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे हैं. इस समय जो छोटे-मोटे रुके हुए व्यापार में भी अच्छी तेज़ी होने के योग है. समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा. नया काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेंगे.

मकर साप्ताहिक राशिफल
आपकी आय अच्छी बनी रहेंगी. आपकी योजनाएं सफल होंगी. वरिष्ठों से संपर्क बढ़ेंगे. मंगल एवं बुधवार को कार्यो में सफलता मिलेगी एवं सहयोग भी मिलेगा.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा. इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा. आमदनी भी होगी लेकिन ख़र्चा भी होगा. इस समय प्रिंटिंग, शेर बाज़ार, होटेल और बुक के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है. निवेश के बहुत अच्छे योग है.

मीन साप्ताहिक राशिफल
आय में कमी एवं कार्य में देरी हो सकती है. आपके जीवन में अड़चन ज्यादा आएंगी. मंगलवार से समय पक्ष का होगा. अचानक लाभ के योग बनेंगे. बुधवार को आर्थिक सफलता का योग हैं. आपकी बाधाएं समाप्त होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










