साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (13 अगस्त 2023 से 19 अगस्त 2023): जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह ?

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Aug 2023 1:06 AM

विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (13 अगस्त 2023 से 19 अगस्त 2023): साल 2023 का सातवें महीना यानी अगस्त 2023 का तीसरा सप्ताह शुरू वाला है. मेष से मीन राशिवालों के लिए अगस्त माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो बेहतर रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे. आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी. आप कोई नई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं, निवेश करना अच्छा रहेगा.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल
आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है. नौकरी और आजीविका के साधनों में बदलाव हो सकता है. नए कार्य प्राप्त होंगे. व्यापार में लाभ के सुअवसर आएंगे. प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद होगा. शारीरिक रोग दूर होंगे.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह कुछ कमजोर रह सकता है इसलिए अपने खाने-पीने पर और अपनी दिनचर्या पर पूर्ण रुप से ध्यान दें. वाहन बेहद सावधानी से चलाएं.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल


पढ़ाई में ध्यान लगाना थोड़ा मुश्किल होगा. एकाग्रता बनाए रखें. कार्य के चलते आप ज़्यादा व्यस्त रहेंगे, घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण रह सकता है, किसी रिश्तेदार की वजह से घर में कलेश हो सकता है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
काम अटकेंगे विशेषकर नौकरी और सरकारी सेवा क्षेत्र से संबंधित कार्यों में उन्नति नहीं हो पाएगी किंतु 17 अगस्त से स्वराशि का सूर्य अनेक लाभ देगा. मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
आप अपने काम से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे. यदि आप व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान अधिक मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे. पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है. सप्ताह के अंत में कुटुंब परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है और कोई ऐसी बात हो सकती है.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
 इस सप्ताह छात्रों को भी पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा. हालांकि माता-पिता या किसी बड़े से विवाद हो सकता है. बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
नौकरीपेशा का प्रमोशन के साथ स्थानांतरण हो सकता है. आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे. संपत्ति की खरीदी करेंगे. मित्रों के साथ मिलकर किसी बड़ी योजना पर काम करेंगे. अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
 वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और आपके भाई बहन तथा सहकर्मी यथासंभव आपकी सहायता करेंगे. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा लेकिन आपके कुटुंब में विवाद हो सकता है. इस सप्ताह आप को कड़वे वचन बोलने से बचना होगा.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
 दांपत्य जीवन में खुशियों की अनोखी अनुभूतियां होंगी. परिवार में भी सब सामान्य होगा. बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की आवश्यकता होगी.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे. नौकरी में उन्नति के योग हैं किंतु स्थानांतरण भी हो सकता है. व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे. भूमि, भवन की खरीदी के लिए योग अच्छे हैं.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

दांपत्य और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. नए कार्यों से धन अर्जित करेंगे. परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे. रोग दूर होंगे. मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola