Tips: किसी भी फोटो को टेक्स्ट में करें ट्रांसलेट, ये है आसान तरीका

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Tips and Tricks: अब आप केवल टेक्स्ट ही नहीं बल्कि, गूगल ट्रांसलेट की मदद से फोटोज में लिखे टेक्स्ट को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो किसी भी साइन बोर्ड की फोटो को अपने पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन
undefined

Google Translate Tips: गूगल ट्रांसलेट के बारे में हम सभी जानते हैं. हम सभी ने कभी न कभी इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल किया ही है. अक्सर इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल हम टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने के लिए करते हैं लेकिन, अब आप इसका इस्तेमाल फोटोज में लिखे टेक्स्ट को भी अपने पसंदीदा लैंग्वेज में ट्रांसलेट करने के लिए कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

undefined

फोटोज को ट्रांसलेट करना कठिन: टेक्स्ट सेंटेंस को ट्रांसलेट करना तो आसान होता है लेकिन जब बात आती है फोटोज में लिखे टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने की तब जाकर परेशानी सामने आती है. लेकिन अब यह परेशानी दूर होने वाली है अब आप फोटोज के अंदर लिखे टेक्स्ट को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं.

undefined

ट्रेवल करते समय काम में आएगा यह फीचर: इस फीचर की जरूरत सबसे ज्यादा उस समय होगी जब आप किसी ऐसे जगह पर ट्रेवल कर रहे होंगे जहां की भाषा आपको समझ में नहीं आती है. इस फीचर की मदद से आप फोटो के टेक्स्ट को गूगल ट्रांसलेट की मदद से ट्रांसलेट कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो किसी साइन बोर्ड को भी अपने पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं.

undefined

इस तरह करें ट्रांसलेट: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर गूगल ट्रांसलेट की साइट को ओपन कर लें. इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा को चुन लें. इसके बाद आपको दिखाई दे रहे कैमरे के आइकन पर क्लिक कर देना होगा.

undefined

कैमरा ओपन हो जाने के बाद उस तस्वीर पर फोकस करें जिस पर लिखे टेक्स्ट को आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं. इसके बाद गूगल ट्रांसलेट ऑटोमैटिकली उस टेक्स्ट को डिटेक्ट करेगा और उसे आपकी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर देगा.

undefined

बता दें आप अगर चाहें तो स्मार्टफोन की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे टेक्स्ट को खुद भी सेलेक्ट कर सकते हैं. अगर आप किसी फोटो को क्लिक करने के बाद उसपर लिखे गए टेक्स्ट को ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो उस एरिया को अच्छी तरह से क्रॉप कर लें. आप अगर चाहें तो डिटेक्ट लैंग्वेज के ऑप्शन पर जाकर ट्रांसलेट की भाषा को बदल भी सकते हैं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola