Toyota Hyryder: टोयोटा की अर्बन क्रूजर हायरायडर एसयूवी का खत्म हुआ इंतजार, जानिए कितने में मिलेगी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Sep 2022 6:39 AM
Toyota Urban Cruiser Hyryder Price: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कॉम्पैक्ट एसयूवी का इंतजार पूरा हो गया है. कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) अर्बन क्रूजर हायरायडर की कीमतों का ऐलान कर दिया है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder Price: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कॉम्पैक्ट एसयूवी का इंतजार पूरा हो गया है. कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) अर्बन क्रूजर हायरायडर की कीमतों का ऐलान कर दिया है.

टोयोटा हायरायडर के शीर्ष चार ट्रिम्स की शोरूम कीमत 15.11 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच है. मजबूत सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक वाले तीन ट्रिम्स की कीमत क्रमश: 15.11 लाख रुपये, 17.49 लाख रुपये और 18.99 लाख रुपये है.

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मध्यम हाइब्रिड पावरट्रेन और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन वाले संस्करण की कीमत 17.09 लाख रुपये है. सभी कीमतें शोरूम की हैं और इनमें अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं.

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के एसोसिएट उपाध्यक्ष (बिक्री और रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने कहा कि शेष तीन हल्के हाइब्रिड संस्करणों की कीमत जल्द घोषित की जाएगी. कंपनी ने जुलाई की शुरुआत में एसयूवी पेश किया था और उसी समय बुकिंग की भी घोषणा की गई थी. (इनपुट : भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










