Mahindra की सबसे सस्ती SUV ने सबके छक्के छुड़ाये, जानें क्यों बनी भारतीयों की पसंद

Mahindra Bolero cheapest SUV – साल 2000 में लॉन्च हुई महिंद्रा बोलेरो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

Mahindra Bolero, Bolero Neo Price Sale: बोलेरो ने किफायती 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में डंका बजा दिया है. महिंद्रा की इस एसयूवी ने नया रिकॉर्ड बनाया है. भारत में पेश होने के बाद से ही यह सबसे ज्यादा पसंदीदा एसयूवी भी रही है. हर महीने इसकी जोरदार बिक्री हो रही है. बीते फाइनेंशियल ईयर में इस एसयूवी को एक लाख से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा.

लॉन्च के बाद से महिंद्रा बोलेरो की अब तक बिक्री के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे. साल 2000 में लॉन्च हुई महिंद्रा बोलेरो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. छोटे शहरों में बोलेरो का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. कंपनी का कहना है कि हर उम्र के लोगों को बोलेरो पसंद आ रही है और इसी वजह से इस एसयूवी ने अब तक 14 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा कहती है कि बोलेरो एसयूवी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. बोलेरो-बैज एसयूवी का सक्रिय रूप से फॉरेस्ट्री, फायर फाइटिंग, इरिगेशन, पब्लिक वर्क्स, एमर्जेंसी सर्विसेज और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए नगर निगमों और सरकारी विभागों में इस्तेमाल किया जाता है. पुलिस विभाग, सेना और अर्धसैनिक बलों ने विभिन्न परिचालन वातावरणों में अपनी मजबूती और प्रदर्शन के लिए बोलेरो पर भरोसा किया है.

बोलेरो क्लासिक साल 2000 में लॉन्च की गई थी. तब से यह देश के ग्रामीण इलाकों की खासतौर पर पसंद बनी हुई है. यह डीजल इंजन के साथ आती है, जिससे एसयूवी को 55.9 किलोवॉट की पावर मिलती है. साथ ही इसमें एबीएस, एयरबैग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ म्यूजिक सिस्टम, बीएस-6 इंजन आता है. इसकी औसत शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.78 लाख रुपये है.

बोलेरो की नियो जुलाई 2021 में लॉन्च की गई थी. ग्रामीण इलाकों के साथ इसे शहरी क्षेत्रों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. क्लासिक की ही तरह यह भी सिर्फ डीजल इंजन में आती है. इसमें मिलनेवाले डीजल इंजन से एसयूवी को 73.5 किलोवॉट की पावर मिलती है. इसमें माइक्रो हाइब्रिड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, ब्लू सेंस ऐप जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी औसत एक्स-शोरूम कीमत 9.62 लाख रुपये से शुरू होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










