ePaper

Surya Grahan 2023: ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान,फलदायी है इन मंत्रों का जाप

Updated at : 13 Oct 2023 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2023: ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान,फलदायी है इन मंत्रों का जाप

Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण शनिवार को रात में 8 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका समापन रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ग्रहण के दौरान कई जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन
undefined

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी कई सारे काम नहीं करने चाहिए. जब भी ग्रहण लगता है उस वक्त रसोई से संबंधित किसी भी तरह के कार्यों को भी नहीं करने चाहिए., सबसे जरूरी बात कि इस वक्त खाना नहीं बनाना चाहिए.

undefined

इस दौरान यानी सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ना ही सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से सूर्य की ओर देखनी चाहिए.

undefined

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें. अगर आप ऐसा करती है तो इसका असर आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ेगा.

undefined

कोई भी ग्रहण लगता है उस समय सिलाई और बुनाई का कार्य या सुई में धागा नहीं डालना चाहिए. सूर्य ग्रहण के दौरान नाख़ून काटना, सब्जियां छीलना, कुछ छौंकना या बघारना नहीं करना चाहिए इसका विपरित असर पड़ता है.

undefined

सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर में मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए. इस दौरान सूर्यदेव का ध्यान करते हुए उनके मंत्रों का जाप फलदायी होता है. आप इस दौरान सूर्यदेव का इस मंत्र का जप कर सकते है- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सरू सूर्याय नम .सूर्य ग्रहण के दौरान ऊँ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का भी जाप कर सकते हैं. मान्यता है कि इस दौरान मंत्रों का उच्चारण करने से ग्रहण के दौरान फैली नकरात्मकता का व्यक्ति पर असर नहीं पड़ता है.

undefined

सूर्य ग्रहण के बाद सबसे पहले घर की साफ-सफाई करें. इसके साथ ही पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें.

undefined

घर के मंदिर में रखे सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों और चित्रों पर भी गंगाजल का छिड़काव करें सूर्य ग्रहण के बाद स्नान से निवृत होकर दान अवश्य करें.

undefined

सूर्य ग्रहण के बाद गाय को हरा चारा भी खिलाएं. इसके साथ ही किसी असहाय व्यक्ति को अन्न दान करें. ग्रहण के दौरान घर में सभी पानी के बर्तन में, दूध और दही में कुश या तुलसी की पत्ती या दूब धोकर डाल दें. फिर ग्रहण समाप्त होने के बाद दूब को निकालकर फेंक दें.

Also Read: Surya Grahan 2023 Date & Time in India Live: 14 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola