Surya Grahan 2023: गर्भवती महिलाएं भूल के भी ग्रहण में ना करें ये गलतियां

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 13 Oct 2023 4:34 PM

विज्ञापन

Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है. हिंदू धर्म और ज्‍योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान और सूतक काल में कई कार्यों को करने से मना किया जाता है. बड़े बुजुर्ग हमेशा से कुछ सलाह देते आए हैं जो खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए हैं.

विज्ञापन
undefined

सूर्य ग्रहण रात में 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान कुछ सावधानियां जरूरी रूप से बरतनी चाहिए.

undefined

ग्रहण के दौरान सूर्य से हानिकारक किरणें निकलती हैं, जिसके कारण नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ जाती है. इससे गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत से जुड़ी समस्या की आशंका बन जाती है.

undefined

गर्भवती महिलाओं को कोई भी ग्रहण नहीं देखना चाहिए. ऐसा करना महिला और उसके बच्‍चे पर नकारात्‍मक असर डाल सकता है.

undefined

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इससे बच्चे में शारीरिक दोष उत्पन्न होते हैं

undefined

सदियों से दादन- नानी भी कहते आ रही हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी चाकू- कैंची या किसी धारदार चीज का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

undefined

जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो गर्भवती महिलाओं को नहाना चाहिए अगर आप ऐसा नहीं कर पाये तो कम से कम शुद्ध होने के लिए पैर हाथ और मुंह धोकर वस्त्र बदल लें

undefined

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान मंत्र जाप करना या भगवान की भक्ति करनी चाहिए.आप इस दौरान सूर्यदेव का इस मंत्र का जप कर सकते है- ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:’. इसके अलावा सूर्यदेव का एक अन्य विशेष मंत्र का भी जप कर सकते है- ‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’. मान्यता है कि इस दौरान मंत्रों का उच्चारण करने से ग्रहण के दौरान फैली निगेटिविटी का व्यक्ति पर असर नहीं पड़ता है.

Also Read: Surya Grahan 2023 : सूतक काल के दौरान गलती से भी न करें ये काम, जीवन में नहीं मिलेगी सफलता
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola