ePaper

Varanasi News: काशी फिल्म महोत्सव में पहुंचे कैलाश खेर, कहा- शिवनगरी में आना सौभाग्य की बात

Updated at : 27 Dec 2021 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: काशी फिल्म महोत्सव में पहुंचे कैलाश खेर, कहा- शिवनगरी में आना सौभाग्य की बात

कैलाश खेर ने कहा कि मेरा काशी आना बहुत ही प्यारा संयोग है, जिसको महादेव ने जोड़ा है, काशी फिल्म फेस्टिवल के बुलावे के रूप में.

विज्ञापन
undefined

Varanasi News: काशी फिल्म महोत्सव में प्रस्तुति देने आए गायक पद्मश्री कैलाश खेर सोमवार को छावनी स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि बहुत अद्भुत संयोग है कि काशी में फिल्म फेस्टिवल हो रहा है, जिसे प्रदेश सरकार ने काशी फिल्म महोत्सव का नाम दिया है.

undefined

कैलाश खेर ने कहा कि मेरा काशी आना बहुत ही प्यारा संयोग है, जिसको महादेव ने जोड़ा है, काशी फिल्म फेस्टिवल के बुलावे के रूप में. काशी नगरी के उत्थान एवं पौराणिक महत्व को देखते हुए कैलाश खेर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह विश्व की सबसे प्राचीनतम नगरी है.

undefined

उन्होंने कहा कि काशी उस समय से है जब पृथ्वी पर कुछ अस्तित्व में नहीं था, तब से प्राचीनतम नगरी काशी अस्तित्व में है. इसके बाद उज्जैन का जिक्र किया गया है. शास्त्रों में कहा गया है कि काशी में जितने भी मनुष्य घूम रहे हैं, उनके अंदर शिवत्व है.

undefined

उनके मुताबिक काशी फिल्म फेस्टिवल शिव नगरी के लिए मील का पत्थर साबित होगा. 31 दिसंबर को नए वर्ष के उपलक्ष्य में एक स्पेशल शो दूरदर्शन पर ‘ओम’ नाम से प्रसारित होने जा रहा है, जिसमें हम अपने सभी भारतवासियों को शामिल करेंगे. हम 2022 का स्वागत करेंगे.

undefined

कैलाश खेर ने कहा कि ‘स्वर्ण स्वर भारत’ प्रोग्राम 22 जनवरी से जीटीवी पर शुरू होने जा रहा है. कार्यक्रम में सभी धर्म के लोग भाग ले सकते हैं. यह कार्यक्रम हमारी संस्कृति, श्रद्धा, धर्म का संगीत है. इसमे जजों की भूमिका में पद्मश्री सुरेश वाडकर, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी मौजूद रहेंगे. इसमें एंकर की भूमिका गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी कलाकार रवि किशन निभाएंगे.

(रिपोर्ट:- विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: Varanasi News: वाराणसी पहुंचे अनुपम खेर, सतीश कौशिक और मधुर भंडारकर, गंगा आरती देखने के बाद जताई खुशी
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola