KBC 15: अमिताभ बच्चन ने शो में ही अपनी बेटी श्वेता बच्चन को लगाई डांट! बोले- एक भी शब्द हिंदी में...
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Dec 2023 4:42 PM
KBC 15: अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 15 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा. शो में द आर्चीज के स्टार अगस्त्य नंदा,, सुहाना खान, खुशी कपूर, डॉट, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा नजर आए. इस दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए.

केबीसी 15 में द आर्चीज के स्टार अगस्त्य नंदा, जो (अमिताभ बच्चन के पोते), सुहाना खान (शाहरुख खान की बेटी), खुशी कपूर (श्रीदेवी की बेटी), डॉट, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा नजर आए.

वेदांग, खुशी और डॉट से टेल्स फ्रॉम रिवरडेल के बारे में एक प्रश्न पूछा गया. सवाल था: टेल्स फ्रॉम रिवरडेल #21 में पहली बार प्रदर्शित होने वाले, रिवरडेल के छात्र संगठन में शामिल एक शौकिया फिल्म निर्माता का नाम क्या है?

इस सवाल के जवाब को लेकर वेदांग रैना, डॉट और खुशी कपूर सहमत नहीं थे. जिसके बाद उन्होंने लाइफलाइन ‘वीडियो कॉल ए फ्रेंड’ लेने का फैसला किया. जोया अख्तर ने उन्हें श्वेता बच्चन नंदा को बुलाने का सुझाव दिया.

वीडियो कॉल पर श्वेता ने अंग्रेजी लहजे में बात की. ये सुनकर बिग बी ने उनकी टांग खिंचाई कर दी. उनसे हिंदी में बात करने को कहा क्योंकि यह एक हिंदी शो है. श्वेता ने कहा, ऑप्शन ए लग रहा है.

बिग बी कहते हैं, ”लग रहा है इन्हें विदेश से शिक्षा प्राप्त करने की. एक भी शब्द हिंदी में नहीं बोला. और अंग्रेजी लहजा ऐसा है जैसे अभी अमेरिका से आ रहा है.” जिसके बाद श्वेता ने हिंदी में जवाब दिया.

बिग बी फिर अपनी बेटी श्वेता से जुड़ते हैं और कहते हैं, “मैं आपको प्रणाम करता हूं. आप घर पर मिलें फिर आपको बताता हूं. आप कैसे जानते हैं कि यह सही उत्तर है?” श्वेता जवाब देती है कि वह आर्चीज की बहुत बड़ी फैन हैं.

अमिताभ बच्चन ने उन्हें याद दिलाया कि केबीसी एक हिंदी शो है. इसके बाद श्वेता हिंदी में जवाब देती हैं और बिग बी कहते हैं, “चूंकि तुम मेरी बेटी हो, मैं तुम्हें माफ कर दूंगा.”

केबीसी में सुहाना खान भी नजर आई, जो द आर्चीद में वेरोनिका का किरदार निभा रही है. सुहाना से बिग ने पूछा जब उन्होंने एक अभिनेत्री के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी तो उनके पिता शाहरुख खान ने उन्हें क्या सलाह दी थी. सुहाना जवाब देती हैं, ”उन्होंने मुझसे कहा कि दो आवाजें सुनो – निर्देशक और तुम्हारा दिल और बाकी सब सही जगह पर आ जाएंगे.’

जोया अख्तर भी अमिताभ बच्चन के शो केबीसी 15 में नजर आई. बता दें कि द आर्चीज को आप नेटफिलक्स पर देख सकते हैं. ये रिलीज हो चुकी है.

साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति टीवी पर चला आ रहा है. हर सीजन इसमें अलग-अलग राज्य के लोग अपनी किस्मत आजमाने आते है.
Also Read: The Archies: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सुहाना खान? जानें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने कहां तक की है पढ़ाईप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










