The Archies: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सुहाना खान? जानें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने कहां तक की है पढ़ाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Dec 2023 9:38 AM

विज्ञापन

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, सुहाना खान, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा जैसे नये कलाकार शामिल है. आपको बताते है कितने पढ़े-लिखे है ये स्टारकिड्स.

विज्ञापन
undefined

जोया अख्तर की द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म में अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, सुहाना खान, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा है.

undefined

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. सुहाना ने वेरोनिका का किरदार निभाया है. धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने लंदन के आर्डिंगली कॉलेज से ग्रेजुशन किया. जिसके बाद उन्होंने ड्रामा और एक्टिंग की पढ़ाई न्यूयॉर्क में किया.

undefined

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की. उन्होंने द आर्चीज में आर्ची एंड्रयूज के किरदार में दिखेंगे.

undefined

खुशी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और भारतीय फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी हैं. एक्ट्रेस ने 2000 में धीरूभाई अंबानी स्कूल से ग्रेजुशन किया है.

undefined

द आर्चीज में रेगी मेंटल का रोल प्ले करने वाले वेदांग रैना ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड स्टडीज से पूरी की.

undefined

अदिति सहगल ने द आर्चीज में डॉट का किरदार निभाया था. उन्होंने अपनी शिक्षा वेल्स के बांगोर विश्वविद्यालय से पूरी की.

undefined

द आर्चीज में युवराज मेंडा ने दिल्टन डोइली का रोल प्ले किया है. उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले एक प्रतिष्ठित कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की.

undefined

द आर्चीज म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 1960 पर आधारित है और ऑडियंस को उस समय को एक बार फिर जीने का मौका मिलेगा. यह एक पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है, लेकिन इसमें कई इमोशनल सीन्स भी है.

undefined

द आर्चीज का रिव्यू करते हुए करण जौहर ने लिखा था, आर्चीज मैंने देख ली. एंग्लो इंडियंस का एक शहर जिसे रिवरडेल कहा जाता है! साल 1964 है.. और क्रेडिट रोल से सीधे आप जोया अख्तर की दुनिया में आ जाते हैं.

undefined

द आर्चीज के टीजर आउट होने के बाद सुहाना के लिए शाहरुख खान ने पोस्ट लिखा था, याद रखना सुहाना, तुम हमेशा परफेक्ट नहीं हो सकतीं. तुम हमेशा वह करना जो तुम असलियत में हो. एक एक्टर के रूप में हमेशा सरल रहना. आलोचना और वाहवाही, तुम अपने साथ मत रखना.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola