ePaper

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन के सामने कंटेस्टेंट ने उतारी शर्ट, देखें फिर क्या हुआ...

Updated at : 26 Aug 2022 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन के सामने कंटेस्टेंट ने उतारी शर्ट,  देखें फिर क्या हुआ...

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन अपने अनोखे अंदाज से कौन बनेगा करोड़पति के हर एपिसोड को लाजवाब बना देने है. गुरुवार के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही दिखा. दरअसल, गुजरात से आये एक कंटेस्टेंट ने अपनी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए शो पर सबके सामने शर्ट उतार दी. आगे देखिये क्या हुआ...

विज्ञापन
undefined
जीत का जश्न मनाकर सबका ध्यान खींचा

कौन बनेगा करोड़पति 14 के गुरुवार एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट प्रशांत शर्मा के साथ हुई थी और वो सिर्फ 25 लाख रुपये लेकर घर लौट गये. प्रशांत के बाद हॉट सीट पर गुजरात के रहने वाले डॉ विजय गुप्ता को बैठने का मौका मिला. विजय गुप्ता चाइल्ड स्पेशलिस्ट थे, जिन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीत का जश्न मनाकर सबका ध्यान खींचा.

undefined
बिग बी के मुंह से अपना नाम सुनकर हुए एक्साइटेड

केबीसी के मंच पर जैसे ही बिग बी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट विनर विजय गुप्ता का नाम लिया, वो खुशी से झूमने लगे. डॉक्टर साहब अमिताभ बच्चन के मुंह से अपना नाम सुनकर इतना एक्साइटेड हुए कि शर्ट ही उतार डाली.

undefined
शर्ट उतारकर स्टेज के चारों ओर लगे दौड़ने

विजय गुप्ता शर्ट उतारकर स्टेज के चारों ओर दौड़ने लगते हैं. फिर शर्ट ऑडियंस के बीच फेंक कर अपनी वाइफ को गले लगा लेते हैं.

undefined
विजय गुप्ता का ये रूप देखकर हर कोई रह गया हैरान

विजय गुप्ता का ये रूप देख कर हर कोई हैरान रह गया. केबीसी का मंच तालियों के शोर से गूंज उठा. इतना सब होते देख बिग बी विजय गुप्ता से कहते हैं, सही है सर. सही है. इसके बाद उन्होंने उनसे शर्ट पहनने का निवेदन भी किया.

undefined
अमिताभ बच्चन बोले- शर्ट जल्दी से पहन लीजिये…

अमिताभ बच्चन कहते हैं कि कमीज जल्दी से पहन लीजिये. हमको डर है कहीं और वस्त्र न उतर जाएं. बच्चन साहब की बात सुनकर शो में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola