काजोल ने शेयर की ऐसी तसवीर, पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस बोले- ये क्या हो गया...

बॉलीवुड डीवा काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. काजोल फैंस के साथ अक्सर मजेदार रील्स शेयर करती रहती है. इस बार उन्होंने अपनी एक तसवीर शेयर की है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा. इसपर यूजर्स के खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं.

बॉलीवुड डीवा काजोल सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तसवीरें और मजेदार रील्स शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की, जिसमें उन्हें पहचाना मुश्किल लग रहा है.

लेटेस्ट तसवीर में काजोल आ ब्लैक आउटफिट में दिख रही है. फोटो में वो Black Widow फिल्म की एक्ट्रेस Scarlett Johansson के जैसे लग रही है.

ब्लैक आउटफिट, शॉर्ट कर्ली हेयर्स में काजोल को पहचानना आसान नहीं है. फोटो में वो विलेन लुक के अंदाज में दिखी. उनका ये लुक देखकर फैंस चौंक गए. काजोल का ऐसा लुक कभी फैंस ने पहले नहीं देखा होगा. हालांकि ये दोनों फोटो उनकी AI के जरिए बनाई गई है, जिसे खुद एक्ट्रेस ने बताया है.

काजोल ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, मुझे यह लुक पसंद है, शायद किसी दिन इसे आजमाऊंगी. साथ ही उन्होंने हैशटैग माय विलेन इरा लिखा है.

एक्ट्रेस की तसवीरों पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, AI ने क्या से क्या कर दिया. एक यूजर ने लिखा, आपको इस तरह की भूमिका निभानी होगी. एक यूजर ने लिखा, वाह, आपको इस अंदाज में देखना अद्भुत होगा.

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही लस्ट स्टोरीज 2 में दिखाई देंगी. उनके पास द गुड वाइफ भी है, जो जुलियाना मार्गुलीज़ अभिनीत इसी नाम के यूएस शो का आधिकारिक भारतीय रीमेक है.

डिज़्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज, द ट्रायल: प्यार कानून धोखा में आखिरी बार काजोल नजर आई थी. इसमें एक्ट्रेस एक वकील नोयोनिका की भूमिका में दिखी थी, जो अपने पति को जेल भेजे जाने और उसके प्रति बेवफा साबित होने के बाद उसके जीवन और परिवार की जिम्मेदारी लेती है.

फिल्मों के अलावा काजोल एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और विधवाओं और बच्चों के साथ अपने काम के लिए जानी जाती हैं. एक कार्यकर्ता के रूप में उनके काम के लिए, अभिनेत्री को 2008 में कर्मवीर पुरस्कार मिला था.

काजोल ने स्कूल में रहते हुए ही बेखुदी से अभिनय की शुरुआत की. बाद में उन्होंने अभिनय के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी. उनके नाम कई सुपरहिट मूवीज है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो काजोल ने 24 फरवरी 1999 को अजय देवगन से शादी कर ली और उनके दो बच्चे हैं- बेटी न्यासा और बेटा युग.
Also Read: ऑनस्क्रीन लिपलॉक करने से नहीं कतराए ये सेलेब्स, काजोल ने इस एक्टर के लिए तोड़ा नो किसिंग पॉलिसीप्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




