Photos में देखें कैसा है झारखंड का उत्कृष्ट विद्यालय, नहीं देखा होगा कभी ऐसा सरकारी स्कूल

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के इतिहास में पहली बार निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को विकसित किया गया है. सरकारी स्कूल की ऐसी तस्वीरें आपने कहीं नहीं देखी होंगी. ये झारखंड का उत्कृष्ट विद्यालय है. पूरे राज्य में इस तरह के 80 उत्कृष्ट विद्यालय बनाए गए हैं. सीएम हेमंत सोरेन आज इन स्कूलों शुभारंभ कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

झारखंड में शिक्षा को लेकर संजीदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परिकल्पना अब मूर्तरूप ले रही है. सीएम आज झारखंड को 80 उत्कृष्ट विद्यालयों यानी एक्सीलेंट स्कूल्स की सौगात देंगे. जिसके क्लासरूम प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

अब झारखंड के वंचित और गरीब बच्चों का उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार होगा. जहां आज के समये के अनुरूप आधुनिकता को ध्यान में रखते हुए बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जाएगी. गरीब बच्चे भी अब इस तरह के स्मार्ट क्लास में पढ़ सकेंगे.

undefined

इन उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी. बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए लैंग्वेज लैब भी बनाया गया है. इस पहल से राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अधिकार भी प्राप्त होगा.

undefined

इन सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी भी है, जिसमें साहित्य से लेकर पाठ्यक्रम की किताबें रखी गई हैं.

undefined

कम्प्यूटर लैब भी है, ताकि गरीब बच्चे आधुनिकता से पिछड़े ना रहे जाए. अब सरकारी स्कूल में भी बच्चे कम्प्यूटर क्लास कर सकेंगे.

undefined

यह है बायो लैब, उत्कृष्ट विद्यालयों में हर तरह के लैब हैं. अब बच्चे ना सिर्फ किताबी ज्ञान हासिल करेंगे बल्कि नीजि स्कूलों की तर्ज पर लैब में भी चीजों को बेहतर समझ सकेंगे.

undefined

लेबोरेटरी की बात करें ते यहां फिजिक्स लैब भी है. स्कूली शिक्षा के बाद फिजिक्स को काफी मुश्किल समझा जाता है. ऐसे में फिजिक्स लैब के माध्यम से छात्रों के लिए यह सबजेक्ट आसान हो जाएगा क्योंकि वे चीजों को प्रैक्टिकल ढंग से समझ सकेंगे.

undefined

इन लेबोरेटरी में हर तरह के इक्वीप्मेंट्स मौजूद हैं. जिसका इस्तेमाल कर बच्चे उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होंगे.

undefined

मुख्यमंत्री आज जिला स्तरीय 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ रांची के धुर्वा स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय से करेंगे. ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय को भी उत्कृष्ट विद्यालय में तब्दील किया गया है. ये सभी 80 विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola