Happy Rose Day: रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत, जानें गुलाब के हर रंग के फूल का क्या होता है मतलब

Updated:
विज्ञापन

Rose Day 2023: आज यानी 7 फरवरी को रोड डे है. रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को रोज देकर प्यार का इजहार करते हैं. आपको बता दें कि गुलाब के अलग-अलग रंगो का मतलब अलग होता है, तो किसी को गुलाब देने से पहले आइये जानते हैं किस रंग के गुलाब का क्या मतलब होता है…

विज्ञापन
undefined

लाल गुलाब प्यार, पैशन और प्रेम की सच्ची भावना का प्रतीक है. रोड डे पर प्यार करने वाले अपनों को लाल गुलाब देते है और अपने प्यार का एहसास कराते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

वैलेंटाइन डे सिर्फ कपल्स के लिए नहीं होता. इसे आप अपने दोस्त, माता-पिता के साथ भी मना सकते हैं. रोज डे के दिन आप उन्हें पिंक गुलाब दे सकते हैं. पिंक गुलाब सबसे फेमस गुलाब रंगों में से एक है, लेकिन ये फूल एलिगेंस, मिठास और स्त्रीत्व के प्रतीक हैं.

undefined

नारंगी रंग के गुलाब का मतलब उत्साह और जुनून होता है. यह उन ���ोगों के लिए होता है जो किसी को बेइंतहा प्यार करते हैं. अगर आप अपने पार्टनर से बेहद प्यार करते हैं तो रोज डे पर नारंगी रंग का गुलाब दे सकते हैं.

undefined

पीला गुलाब सच्ची दोस्ती का प्रतीक है. पीला गुलाब का उपयोग उन भावनाओं का दर्शाने के लिए भी किया जाता है जो दोस्ती से जुड़ी होती हैं. ऐसे में आप अपने दोस्त को रोज डे पर पीला गुलाब दे सकते हैं.

undefined

सफेद गुलाब प्योरिटी, मासूमियत और शांति का प्रतीक माना जाता है. अगर आपकी किसी से लड़ाई हुई हो तो रोज डे पर सफेद गुलाब देकर एक नई शुरुआत कर सकते हैं.

undefined

रोज डे को लेकर राजधानी रांची का बाजार भी सज-धजकर तैयार है. फुलों की दुकानों पर रंग- बिरंगे गुलाब, बुके उपलब्ध है. अगर आप रोड डे पर अपनों को गुलाब देना चाहते हैं तो यहां आकर खरीद सकते हैं. इन फुलों की दुकान पर हर तरह के गुलाब काफी रीजनेबल प्राइस में आसानी से मिल जायेंगे.

undefined

बता दें कि रांची से एक गुलाब की कीमत 25 से 30 रुपये में मिल रहे हैं. वहीं, आप एक गुलाब का बुके लेना चाहतें हैं तो 250 से 400 रुपये तक में मिल जायेंगे. इसके अलावा अगर आप एक रंग-बिरंगे फुल का बुके लेना चाहतें हैं तो उसकी कीमत 500 रुपये तक होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola