ePaper

IND vs SA: सूर्यकुमार की तूफानी पारी से भारत ने जीता दूसरा टी20 मैच, सीरीज पर किया कब्जा, देखें तस्वीरें

Updated at : 03 Oct 2022 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: सूर्यकुमार की तूफानी पारी से भारत ने जीता दूसरा टी20 मैच, सीरीज पर किया कब्जा, देखें तस्वीरें

गुवाहटी में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हरा दिया. इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. भारत के लिए सूर्यकुमार ने 22 गेंद में 61 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.

विज्ञापन
undefined

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को गुवाहटी में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारत ने पहली बार अपनी सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 237 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जबाव में दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन विकेट पर 221 रन बना सकी.

undefined

डेविड मिलर की (106) शतकीय पारी पर सूर्यकुमार यादव की (61) अर्धशतकीय पारी भारी पड़ी. भारत के लिए सूर्यकुमार ने 22 गेंद में 61 रन की तूफानी पारी खेली. सूर्या ने इस दौरान 5 छक्के और 5 चौके जड़े. उन्होंने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.

Also Read: IND vs SA T20: डेविड मिलर की नाबाद शतकीय पारी पर सूर्यकुमार का अर्धशतक भारी, भारत 16 रनों से जीता
undefined

इसके साथ ही सूर्यकुमार ने विराट कोहली (नाबाद 49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 102 रन की साझेदारी की. कोहली ने 28 गेंद की नाबाद पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने इस दौरान टी20 करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में 11000 रन पूरे किये. उनके नाम अब 11030 रन हैं.

undefined

इससे पहले लोकेश राहुल ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन बनाने के साथ शुरुआती विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा (37 गेंद में 43 रन) के साथ 10 ओवर के अंदर 96 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी. आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक (सात गेंद में नाबाद 17 रन) ने कगिसो रबाडा के खिलाफ चौका और फिर दो छक्के जड़कर टीम के स्कोर को 237 तक पहुंचाया.

Also Read: IND vs SA: गुवाहाटी के स्टेडियम में फिर दिखा कुप्रबंधन, मैदान पर निकला सांप तो फ्लड लाइट में आयी खराबी
undefined

भारतीय टीम ने अपनी पारी में 25 चौके और 13 छक्के लगाये. दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार ओवर में महज 23 रन दिये और दो विकेट चटकाये. वहीं रबाडा, वेन पार्नेल और लुंगी एनगिडी ने चार-चार ओवर के अपने कोटे में क्रमश: 57, 54 और 49 रन लुटाये. एनरिच नोर्किया ने तीन ओवर में 41 रन दिये.

undefined

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पारी के दूसरे ओवर में दो झटके लगे. अर्शदीप ने कप्तान टेम्बा बावुमा और राइली रूसो को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजा. पिछले मैच में लय में दिखे एडन मार्कराम ने एक बार फिर 19 गेंद में 33 रन की उपयोगी पारी खेली. वह चार चौके और एक छक्का जड़ने के बाद अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हुए.

undefined

इसके बाद डेविड मिलर ने एक छोर से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में नाबाद 106 रन बनाये. वहीं दूसरे छोर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (नाबाद 69 रन) संघर्ष कर रहे थे. डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक के बीच चौथे विकेट के लिए 90 गेंद में 174 रन की अटूट साझेदारी के बाद भी दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन विकेट पर 221 रन बना सकी.

undefined

डेविड मिलर ने अपनी नाबाद पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाये. टी20 अंतरराष्ट्रीय उन्होंने दूसरी बार सैकड़ा जड़ा. डिकॉक ने 48 गेंद की पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े. यह मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा जहां मैच में कुल 458 रन बने और सिर्फ छह विकेट गिरे.

Also Read: IND vs SA: रांची के दर्शक नहीं देख पायेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी, ये है असल वजह
undefined

दीपक चाहर (चार ओवर में 24 रन) के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने भी जमकर रन लुटाये. अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 62 रन देकर दो विकेट लिये तो वही अक्षर पटेल ने चार ओवर में 53 रन देकर एक विकेट लिया. रविचंद्रन अश्विन ने चार ओवर में 37 तो वहीं हर्षल पटेल ने 45 रन खर्च किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola