ePaper

PHOTOS: सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड के अफसरों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचकर कहा-हैप्पी बर्थडे

Updated at : 10 Aug 2023 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड के अफसरों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचकर कहा-हैप्पी बर्थडे

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज 48 साल के हो गए. झारखंड समेत देश की कई महान हस्तियों ने इन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, जेपीएससी अध्यक्ष डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा समेत कई अफसरों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचकर कर इन्हें बधाई दी.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज (गुरुवार) जन्मदिन है. वे 48 वर्ष के हो गए हैं. इनका का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा में हुआ था. ये झारखंड के पूर्व सीएम, झामुमो सुप्रीमो सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र हैं. दूसरी बार इन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभाली है. पहली बार जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक ये राज्य के मुख्यमंत्री थे. दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 से सीएम के रूप में राज्य की बागडोर संभाल रहे हैं. झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कांके रोड स्थित सीएम आवास ऑफिस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई दी.

undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बधाई दी.

undefined

सीएम हेमंत सोरेन को राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने जन्मदिन की बधाई दी.

undefined

मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी.

undefined

सरकार के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी.

undefined

रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अध्यक्ष डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा ‍ व सदस्य अजिता भट्टाचार्य ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी. मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की.

undefined

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसएसपी कौशल किशोर सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीसीएल सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola