Dunki: हंसल मेहता ने शाहरुख खान की डंकी का किया रिव्यू, कहा- यह पूरी तरह से राजकुमार हिरानी की फिल्म...
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Dec 2023 9:48 AM
शाहरुख खान की इस साल की तीसरी रिलीज डंकी सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी है. फिल्म को लेकर कई सेलेब्स अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं. अब निर्देशक हंसल मेहता ने फिल्म के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है.

राजकुमार हिरानी की डंकी बॉक्स ऑफिस धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना रही है. सुनील शेट्टी और रितेश देशमुख पहले ही फिल्म की तारीफ कर चुके है. अब निर्देशक हंसल मेहता ने फिल्म के नाम एक पोस्ट लिखा है.

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने डंकी की प्रशंसा करते हुए एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, “यह बिल्कुल ठीक है. इसने मुझे वह सब दिया जो मैं फिल्मों में मिस करता हूं. यह उदासीन, हृदयस्पर्शी, सरल और हमारी फिल्मों जैसी एक कविता थी.
https://twitter.com/mehtahansal/status/1739220070189105609
हंसल मेहता ने आगे लिखा, ”यह ऐसी फिल्म नहीं है जिसका मैं अत्यधिक विश्लेषण या अत्यधिक विचार करना चाहता हूं. किसी भी दिन मुझे राजकुमार हिरानी की एक फिल्म दीजिए. शाहरुख खान द्वारा आपके दिल की धड़कनों को छेड़ने, उनकी आंखों में प्यार से देखने और एक सौम्य अभिनय के साथ साल का अंत करना अच्छा लगा.”

आखिर में हंसल मेहता ने लिखा, ”प्यारा संपूर्ण संयोजन और एक स्थायी आकर्षण फिल्म में व्याप्त है, जो ड्रामा नहीं है, कॉमेडी नहीं है, त्रासदी नहीं है और थ्रिलर नहीं है. यह पूरी तरह से राजकुमार हिरानी की फिल्म है. जाकर इसे देखें और खुद फैसला करें.”

डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन सभी भाषाओं में (शुरुआती अनुमान) करीब 22.50 करोड़ की कमाई की. हालांकि क्रिसमस की छुट्टी का शाहरुख खान की मूवी का फायदा मिला.

Hansal Mehta Review Dunki राष्ट्रपति भवन शाहरुख खान की डंकी का एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए तैयार है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई है.

डंकी की चार दोस्तों की कहानी हैं जो विदेश में बसने के अपने सपने को पूरा करना चाहते है. फिल्म अवैध आप्रवासन प्रथा, डोंकी जर्नी पर केंद्रित है, जिसके माध्यम से दुनिया भर के लोग खतरनाक परिस्थितियों में सीमा पार करते हैं.

पठान और जवान ब्लॉकबस्टर के बाद फिल्म डंकी 2023 में शाहरुख खान की तीसरी और आखिरी रिलीज है. इससे पहले जवान और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया था और जमकर कमाई की थी.

शाहरुख खान की फिल्म डंकी को रिलीज से पहले ही यूएई के वॉक्स सिनेमाज में आयोजित सेंसर बोर्ड स्क्रीनिंग के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला था.

डंकी में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू है, जो मनु के किरदार में दिखी है. वहीं, बोमन ईरानी और विक्की कौशल कैमियो रोल में दिखे है.
Also Read: Dunki OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म डंकी! घर बैठे कर सकेंगे एंजॉयप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










