Dunki vs Salaar Box office: 'सालार' के सामने लुढ़क गई शाहरुख खान की डंकी, जानें क्रिसमस पर हुई कितनी कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Dec 2023 10:10 AM

विज्ञापन

शाहरुख खान की 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज हुई और उसके अगल दिन यानी 22 दिसंबर को प्रभास की सालार रिलीज हुई. दोनों मूवीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन प्रभास की मूवी ज्यादा कमाई कर रही है. चलिए आपको बताते है क्रिसमस के बाद दोनों मूवीज ने कितनी कमाई की.

विज्ञापन
undefined

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘डंकी’ में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी है. फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई और अगले दिन प्रभास की मूवी रिलीज हुई.

undefined

डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें सभी भाषाओं में (शुरुआती अनुमान) करीब 22.50 करोड़ की कमाई की. हालांकि क्रिसमस की छुट्टी का शाहरुख खान की मूवी का फायदा मिला.

undefined

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म सालार सिनेमाघरों में तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई. Sacnilk.com के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने सभी भाषाओं 42.50 करोड़ की कमाई की.

undefined

क्रिसमस की छुट्टी होने की वजह से सालार की कमाई में इजाफा देखने को मिला. फिल्म की टोटल कमाई अबतक 251.60 करोड़ रुपए हो गई है. जल्द ही ये 300 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी.

undefined

वहीं, शाहरुख खान की मूवी डंकी ने अबतक 128.13 करो़ड़ रुपए की कमाई की है. बता दें कि पहले दिन फिल्म ने 29.2 करोड़ का कलेक्शन किया था.

undefined

डंकी और सालार दोनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, लेकिन प्रभास की सालार कमाई में शाहरुख खान की फिल्म से आगे निकलती दिख रही है. डंकी का हाल बेहाल है.

undefined

पठान और जवान ब्लॉकबस्टर के बाद फिल्म डंकी 2023 में शाहरुख खान की तीसरी और आखिरी रिलीज है. इससे पहले जवान और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया था और जमकर कमाई की थी.

undefined

ओटीटीप्ले की एक रिपोर्ट बताती है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डंकी के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के 2 महीने बाद ये ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

undefined

सालार के रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही ये तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीजिला, मूवीरुलज जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर लीक हो गई. फिल्म फ्री में डाउनलोड के लिए इन साइट्स पर मौजूद है.

undefined

रिपोर्ट्स की मानें तो सालार को 400 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाया गया है. प्रभास के अलावा इसमें टीनू आनंद, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, माइम गोपी, जॉन विजय जैसे कलाकार हैं.

Also Read: Salaar Box Office Collection Day 1: प्रभास की सालार का बजा बॉक्स ऑफिस पर डंका, शाहरुख की डंकी को छोड़ा पीछे!
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola