ePaper

PHOTOS: लड़कियों को करना चाहिए ग्राउंड फ्लोर पर ही होटल बुक, वजह जान किसी और फ्लोर पर नहीं रूकेंगी

Updated at : 19 Nov 2023 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: लड़कियों को करना चाहिए ग्राउंड फ्लोर पर ही होटल बुक, वजह जान किसी और फ्लोर पर नहीं रूकेंगी

Hotel Book: आजकल लोगों को सोलो ट्रिप करना अच्छा लगता है और वे अकेले ही ट्रिप ले लिए निकल जाते हैं. इतनी व्यस्त लाइफ में किसी के पास दूसरों के लिए समय नहीं है. ऐसे में काफी लोगों घूमने-फिरने के लिए अकेले ही निकल जाते हैं.

विज्ञापन
undefined

Hotel Book: आजकल लोगों को सोलो ट्रिप करना अच्छा लगता है और वे अकेले ही ट्रिप ले लिए निकल जाते हैं. इतनी व्यस्त लाइफ में किसी के पास दूसरों के लिए समय नहीं है. ऐसे में काफी लोगों घूमने-फिरने के लिए अकेले ही निकल जाते हैं, और अगर बात करें लड़कियों की तो आजकल उन्होंने भी अकेले घूमना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर अनेकों लड़किया हैं जो अपने सोलो ट्रैवल का एक्सपीरियंस साझा करती हैं.

undefined

आज की दुनिया में अकेले घूमने जाने पर हमेशा अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. खासकर लड़कियों को काफी ध्यान देना चाहिए. जब होटल बुक करें तो वहां रूम को अच्छे से देखना, कहां रूम ले रहे हैं वो सब कुछ देखना एक जिम्मेदारी बनती है. आज हम इस ट्रैवल टॉक आपको बताएंगे कि लड़कियों को होटल बुक करते समय किन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए.

undefined

रात में कमरा बंद रखें

सोने से पहले कमरे का दरवाजा डबल चेक कर लें कहीं खुला तो नहीं. अगर रात में कोई भी आपके कमरे का दरवाजा खट-खटाता है तो आपको कमरा खोलना नहीं चाहिए. इस स्थिति में पहले रिसेप्शन पर कॉल करना चाहिए और तुरंत बाद पुलिस को कॉल भी लगा सकते हैं.

undefined

ग्राउंड फ्लोर पर ही रूम लें

यदि आप अकेले ट्रैवल कर रही हैं तो कमरा ग्राउंड फ्लोर पर ही लेना चाहिए जिससे आपकी आवाज आसानी से रिसेप्शन तक जा सके. रिसेप्शन पर हर समय महिला कर्मचारी होटल में मौजूद होती हैं.

undefined

होटल का माहौल करें चेक

यदि आप किसी नए शहर में होटल बुक किया है तो होटल को पहले अच्छे से चेक करना चाहिए और वहां का माहौल देखना चाहिए. अगर होटल में कोई भी महिला स्टाफ नहीं है, तो आप उस होटल में अपनी बुकिंग कैंसिल करवा सकती हैं.

undefined

इमरजेंसी नंबर का करें इस्तेमाल

आप जिस जगह भी यात्रा कर रही है वहां का इमरजेंसी नंबर अपने पास जरूर रखें. ट्रिप शुरू करने से पहले खुद अपनी सफ्ती की सारी तैयारी मजबूती से कर लें ताकि आपात स्थिति में खुद का ख्याल रख सकें, अपने परिवार वालों का नंबर भी आपको याद होना चाहिए.

undefined

सेफ्टी किट जरूर रखे

इस समय कई स्प्रे ऐसे आते हैं जिसका इस्तेमाल आप आपात स्थित में कर सकती हैं. सोलो ट्रिप प्लान करने से पहले इन चीजों का होना बहुत जरूरी है. अपने साथ आप पेपर स्प्रे, स्विस नाइफ और एक सीटी जरूर रख सकती हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola