TMKOC: कभी 50 रुपये कमाने के लिए घंटों पसीना बहाते थे ‘अब्दुल’, आज हैं दो रेस्टोरेंट के मालिक

Updated:
विज्ञापन
TMKOC: कभी 50 रुपये कमाने के लिए घंटों पसीना बहाते थे ‘अब्दुल’, आज हैं दो रेस्टोरेंट के मालिक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब्दुल का किरदार निभाने वाले शरद सांकला की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उन्हें शो में सोडा बनाते हुए काफी पसंद करते हैं. आज हम आपको अब्दुल के संघर्ष की बाते बताएंगे.

विज्ञापन
undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल के हर एक किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं. आज हम बात करेंगे अब्दुल का किरदार निभाने वाले शरद सांकला के बारे में…

undefined

शरद शो में जितने सिंपल दिखते हैं. रियल लाइफ में वो उतनी ही लग्जरी लाइफ जीते हैं. एक्टर ने अब तक 36 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शरद सांकला मुंबई में दो रेस्टोरेंट के मालिक है. एक रेस्टोरेंट पार्ले प्वॉइंट जुहू में और दूसरा चार्ली कबाब अंधेरी में है. इस बिजनेस से वह काफी ज्यादा कमाते हैं.

undefined

हालांकि एक वक्त था, जब वह एक्टिंग में अपना सिक्का जमाने के लिए काफी मेहनत करते थे. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज लाखों कमाने वाले शरद की पहली कमाए मात्र 50 रुपये थी.

undefined

साल 1990 में फिल्म ‘वंश’ से शरद ने एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसके अलावा वो ‘खिलाड़ी’, ‘बाजीगर’ और ‘बादशाह’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं. हालांकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से उन्हें घर-घर पहचान मिली.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola