Pathaan Trailer Released: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर है शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’, इस एक डायलॉग पर फैंस हुए फिदा

Updated:
विज्ञापन

Pathaan Trailer Released: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया. ट्रेलर को लेकर ट्विटर पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे है. चलिए आपको बताते है इसमें क्या-क्या खास है.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. ट्विटर पर ये ट्रेंड कर रहा है और इसपर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है.

विज्ञापन
undefined

फिल्म पठान में शाहरुख खान अलग अंदाज में दिख रहे है. करीब 3 मिनट के ट्रेलर में शाहरुख अपने देश को आंतकवादी से बचाने की कोशिश करते दिख रहे है. जॉन उस आंतकवादी ग्रुप का हिस्सा होते है, जो भारत पर बहुत बड़ा अटैक करने वाला है.

undefined

ट्रेलर में दमदार एक्शन, जबरदस्त डायलॉग, थ्रिल सस्पेंस और देशभक्ति दर्शकों को देखने मिलेगा. जॉन इसमें विलेन बनकर आपके होश उड़ाएंगे. शाहरुख औऱ दीपिका से वो कड़ी टक्कर लेते दिखेंगे.

undefined

दीपिका पादुकोण के फाइटिंग स्कील देखकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं. वो एक सोल्जर के किरदार में दिखेंगी, जो शाहरुख खान के साथ मिलकर जॉन से लोहा लेगी. बता दें कि फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

undefined

पठान फिल्म का एक डायलॉग, ‘एक सोल्जर यह नहीं पूछता की देश ने उसके लिए क्या किया है, पूछता है वो देश के लिए क्या कर सकता है…जय हिंद‘ को दर्शक काफी पसन्द कर रहे है. ट्विटर पर ट्रेलर छाया हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola