Jawan Box Office Collection Day 2: दो दिनों में ही 100 करोड़ के पार पहुंची जवान, शाहरुख खान ने रचा नया इतिहास

Updated:
विज्ञापन

Jawan box office collection day 2: शाहरुख खान की एक्शन फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और ये शानदार कमाई कर रही है. मूवी ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की है, जिसके बारे में हम आपको बताते है.

विज्ञापन
undefined

तमिल फिल्म निर्माता एटली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की और कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने दूसरे दिन धांसू कमाई की. Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने भारत में शुक्रवार को 50 करोड़ स�� अधिक का बिजनेस किया. अबतक टोटल कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपये हो गया है.

undefined

दो दिन में ही शाहरुख खान की मूवी जवान ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बता दें कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 74.5 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

एटली द्वारा निर्देशित जवान को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर साउथ स्टार्स हर किसी की तारीफ मिल रही है. रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के तहत गौरी खान द्वारा समर्थित, जवान एटली, नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ शाहरुख खान का पहला सहयोग है.

undefined

नयनतारा फिल्म जवान से बॉलीवुड में कदम रख रही है. इसमें विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा ने भी काम किया है. बता दें कि रिलीज के कुछ घंटों बाद ही मूवी पायरेसी का शिकार हो गई थी.

undefined

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान ने तगड़ी फीस ली है. कहा जा रहा है कि उन्होंने 100 करोड़ की फीस ली है. इससके अलावा एक्टर को फिल्म के प्रॉफिट का 60 परसेंट भी मिलेगा.

undefined

जवान की सफलता को देखते ही कंगना रनौत ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, शाहरुख ‘सिनेमा के भगवान हैं जिनकी भारत को जरूरत है.’ साथ ही उन्होंने जवान की पूरी टीम को बधाई भी दी.

undefined

साउथ स्टार महेश बाबू ने जवान देखकर एक्स पर लिखा, “#जवान… ब्लॉकबस्टर सिनेमा… @Atlee_dir किंग के साथ किंग साइज़ मनोरंजन प्रदान करता है!! अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म लेकर आ रहे हैं… @iamsrk की आभा, करिश्मा और स्क्रीन उपस्थिति बेजोड़ है… वह यहां आग लगा रहे हैं !! जवान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगा…कितना अच्छा है!!

undefined

जवान में शाहरुख खान फिल्म में एक फाइटर (पिता) की भूमिका निभाएंगे और एक जेलर (बेटे) की भूमिका भी निभाएंगे. इतना ही नहीं, बल्कि वह एटली निर्देशित फिल्म में छह अलग-अलग लुक में भी दिखे है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola