Jhalak Dikhhla Jaa 8 में सबसे पहले बाहर होने पर सालों बाद दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोली-कुछ अधूरा रह गया...
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Nov 2023 1:44 PM
दीपिका कक्कड़ सबसे पसंदीदा टेलीविजन हस्तियों में से एक हैं. दीपिका को सीरियल ससुराल सिमर का से लोकप्रियता मिली. इन दिनों वो टीवी इंडस्ट्री से दूर है, लेकिन फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने झलक दिखला जा को लेकर बात की.

दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में नजर आ रहे हैं. शो सोनी टीवी पर शुरू हो चुका है.

शोएब इब्राहिम ने अपना नया व्लॉग फैंस के साथ शेयर किया है. इसमें शोएब ने कहा कि उसका सपना था कि वो अपनी लाइफ में झलक दिखला जा में भाग ले. एक्टर कहते है, यह मेरा हमेशा से सपना था कि मैं अपने जीवन में कम से कम एक बार यह शो करूं.

शोएब अपने व्लॉग में कहते है कि, जब मैं इंडस्ट्री में आया और झलक दिखला जा का प्रीमियर 2005 या 06 में हुआ था, तब मैं इसका हिस्सा बनने के बारे में सोचता था. अब जब मुझे इंडस्ट्री में 14 साल हो गए तो यह एक सपने के सच होने जैसा है. अब मुझे उसकी (दीपिका) इच्छा पूरी करनी है.

व्लॉग में दीपिका झलका दिखला जा में अपनी शरूआत को लेकर कहती है, हमने कभी इस तरह बात नहीं की. लेकिन कुछ-कुछ ऐसा लगता है जैसे सपना अधूरा रह गया. अपने करियर के उस दौर में मैं एक काफी लोकप्रिय शो कर रही थी.

झलका दिखला जा से सबसे पहले बाहर होने पर दीपिका ने कहा, जब ऐसा हुआ और मैं बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट थी, तो अंदर से कुछ टूट गया. कुछ अधूरा रह गया क्योंकि आप उसे दिल से कर रहे थे.

दीपिका ने अपने पति शोएब के झलक दिखला जा 11 में भाग लेने पर कहा कि, आपको जीवन में एक बार झलक करने का मौका मिलता है. शोएब के इसमें भाग लेने के बाद मैं उस जर्नी को फिर से जी रही है.

दीपिका ने उम्मीद जताई है कि वो झलका दिखला जा 11 की ट्राफी अपने घर लेकर आए. बता दें कि शो में मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी जज है.

दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के लिए लिखा था, “झलक दिखला जा!!!! एक नया सफर और मुझे यकीन है कि हर बार की तरह इस बार भी आप मुझे बहुत गर्व महसूस करवाओगे क्योंकि कड़ी मेहनत और समर्पण में आप कोई कमी नहीं छोड़ते.

टीवी में अपनी जगह बनाने से पहले दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत जेट एयरवेज में एयर होस्टेस के रूप में काम करके की थी. उन्होंने वहां 3 साल तक काम किया.

शोएब से शादी से पहले दीपिका ने एक पायलट रौनक सैमसन से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चली. पांच साल के बाद कपल ने तलाक ले लिया था.
Also Read: Barsatein के लिए मेकर्स की पहली पसंद नही थी शिवांगी जोशी, इन 5 एक्ट्रेसेस को मिला था पहले ऑफरप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










