10 दिन पहले आई इस वेब सीरीज ने मिर्जापुर और पंचायत को चटाई धूल, IMDB पर मिली इतनी रेटिंग

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Nov 2023 1:38 PM

विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी हिंदी वेब सीरीज हैं, जिसने दर्शकों को खासा इम्प्रेस किया है. मिर्जापुर और पंचायत को लोगों ने काफी पसंद किया और अब इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. लेकिन 10 दिन पहले आई एक वेब सीरीज ने मिर्जापुर और पंचायत को चटाई धूल चटा दी है.

विज्ञापन
undefined

अली फज़ल और पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर ओटीटी पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली क्राइम थ्रिलर में से एक रही है. दो सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस बेसब्री से मिर्जापुर 3 का इंतजार कर रहे हैं.

undefined

मिर्जापुर 3 अगले साल जनवरी में रिलीज होने की उम्मीद है. यह घोषणा प्रियांशु पेनयुली ने की, जिन्होंने मिर्जापुर 2 में रॉबिन की भूमिका निभाई थी. प्रियांशु ने कहा था, “मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग पहले ही समाप्त हो चुकी है, और हम वर्तमान में पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में हैं. मेरा मानना है कि यह अगले साल जनवरी में रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी.”

undefined

आईएमडीबी पर मिर्जापुर की रेटिंग 8.5 है. सीरीज के पहले सीज़न में पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, विक्रांत मैसी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर और कुलभूषण खरबंदा सहित कई शानदार कलाकार शामिल थे.

undefined

सीरीज पंचायत फुलेरा के लोगों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव मुख्य भूमिका में हैं. जितेंद्र ने अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाया है जो फुलेरा पंचायत का सचिव है.

undefined

जितेंद्र कुमार ने पंचायत सीजन 3 को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, “कोई दबाव नहीं है, हालांकि पिछले सीजन की तुलना में कई चीजों में निश्चित रूप से सुधार हुआ है , फिर भी इसमें कुछ समानताएं भी हैं.

undefined

पंचायत के दोनों सीजन ने अपनी कहानी और किरदारों से दिल जीत लिया. फैंस अब पंचायत सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और जानना चाहते हैं कि प्रधान जी और मंजू देवी चुनाव जीतेंगे या नहीं. बता दें कि पंचायत की रेटिंग 8.9 है.

undefined

कुछ समय पहले प्राइम वीडियो पर सीरीज एस्पिरेंट्स एस2 रिलीज हुआ. सीरीज की कहानी दर्शकों के दिल को छू गई और इसने लोगों का ध्यान खींचा. एस्पिरेंट्स एस2′ दिन-ब-दिन फैंस की पसंदीदा सीरीज बनती जा रही है.

undefined

एस्पिरेंट्स एस2 9.2/10 की रेटिंग के साथ यह वर्तमान में दर्शकों का प्यार बटोर रही है. पांच-एपिसोड का ये सीरीज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

undefined

‘एस्पिरेंट्स’ तीन दोस्तों अभिलाष, गुरी और एसके के आस-पास घूमती है. तीनों दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में रहने वाले यूपीएससी अभ्यर्थी हैं. सीरीज परीक्षा उत्तीर्ण करने की कोशिश कर रहे उम्मीदवारों के संघर्ष को दिखाती है.

undefined

दीपेश सुमित्रा जगदीश द्वारा लिखित और अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित,एस्पिरेंट्स में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित परिहार, अभिलाष थपलियाल, नमिता दुबे और सनी हिंदुजा हैं.

Also Read: November OTT Web Series: नवम्बर में रिलीज हो रही ये वेब सीरीज, आर्या 3 में दिखेंगी सुष्मिता सेन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola