Dunki Movie Review: दिल छू लेने वाली कहानी कर देगी इमोशनल, डंकी एक्टर बोले- राजकुमार हिरानी ने फिल्म में...

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Dec 2023 10:45 AM

विज्ञापन

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब एक्टर विक्रम कोचर ने कहा कि मूवी ब्लॉकबस्टर होगी और ये दर्शकों को जरूर पसंद आएगी.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की डंकी इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, और सुपरस्टार के फैंस इस मूवी को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने काफी चर्चा बटोरी है.

undefined

खैर इंतजार को रोमांचक बनाने के लिए हम आपको बता दें कि आपने जो डंकी का टीजर और ट्रेलर देखा है वह फिल्म का 10% हिस्सा है. यह बड़ा दावा हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि डंकी के अभिनेता विक्रम कोचर ने की है.

undefined

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्रम उर्फ ​​बुग्गू हमें डंकी की दुनिया की व्यापक झलक दिखाते नजर आए. उन्होंने कहा, “यह वह कहानी है, जो बहुत फेमस है, बहुत महत्वपूर्ण है, बहुत सच्ची कहानी है, जिसे सुनाया गया है.

undefined

एक्टर ने कहा, फिल्म में कैरेक्टर की कई कहानियां हैं, जो आपको हंसी के डोज के साथ काफी एंटरटेन भी करेगी. डंकी का जो ट्रेलर और टीजर आपने देखा है, वो कुछ नहीं है, बस 10% है.”

undefined

विक्रम ने आगे कहा, “यह बहुत दिल छू लेने वाली कहानी है, बहुत इमोशनल और मजेदार भी. इसमें आपको बिल्कुल नए तरह के चुटकुले देखने को मिलेंगे. मीम बनाने वालों को मजा आने वाला है, क्योंकि इससे कई मीम्स आने वाले हैं. इस तरह की कहानी पर बात हो चुकी है थोड़ा कम लेकिन इतने महत्वपूर्ण विषय को कभी नहीं छुआ गया.”

undefined

शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, विक्रम ने कहा, “मुझे लगता है कि शाहरुख सर, वह आपके लिए चीजों को आसान बनाते हैं. ऐसा महसूस नहीं होता कि आप इतने बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर रहे हैं.”

undefined

एक्टर ने कहा, राजकुमार हिरानी सर संग काम करना काफी जादुई था. उन्होंने इतने अच्छे से मुझे हर सीन में मदद की. साथ ही हिम्मत भी दी, जिससे मैं पूरा 100 परसेंट दे पाया.

Also Read: Dunki V/S Salaar Box Office: शाहरुख खान या फिर प्रभास, कौन होगा बॉक्स ऑफिस किंग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट
undefined

राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल जैसे अद्भुत कलाकार शामिल हैं. कथानक उन लोगों की रोमांचक यात्रा का वर्णन करता है, जो डंकी की उड़ान के नाम से जाना जाने वाला एक अपरंपरागत मार्ग चुनते हैं, जिसमें उनके रास्ते में आने वाली कठिनाइयों को दर्शाया गया है.

undefined

राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित यह फिल्म JIO स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बीच एक सहयोग है. डंकी को अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लन ने लिखा है. निर्माताओं ने इस महीने की शुरुआत में फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जबकि इसके तीन एल्बम दर्शकों के लिए जारी किए गए हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola