ePaper

Diwali Simple Rangoli Design: बनाएं सिम्पल और सुंदर रंगोली, माता लक्ष्मी का करिए स्वागत

Updated at : 10 Nov 2023 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Simple Rangoli Design: बनाएं सिम्पल और सुंदर रंगोली, माता लक्ष्मी का करिए स्वागत

Diwali Simple Rangoli Design Photo 2023 : कार्तिक अमावस्या की रात जगमग दीपों की रात होती है. यानी दिवाली की रात. दीपोत्सव के मौके पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना गया है. इस दिवाली आप भी अपने घर को सजा सकती हैं. यहाँ मौजूद हैं आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाईन.

विज्ञापन
undefined

इस रंगोली की डिजाइन को घर के प्रवेश द्वार या फिर आंगन में कहीं भी बना सकते हैं.जब इसमें दीप जलेंगे तो यह रंगोली बहुत सुंदर लगेगी.

undefined

त्योहार मतलब खुशियों के रंग ऐसे में इस कलर फुल रंगोली को आप अपने घर के किसी भी हिस्से में बना सकते हैं. आप जगह के अनुसार इस रंगोली के आकार को बड़ा भी बना सकती हैं.

undefined

रंगोली के ये मेन गेट पर बनने वाले डिजाइन पीले रंग में बहुत ही सुदंर लग रहे हैं. दीयों के साथ सजायें. आप चाहे तो कलर अपनी पसंद के अनुसार बदल भी सकते हैं.

undefined

आप चाहे तो अपने घर के आंगन में जहां परिवार के सभी सदस्य बैठकर मस्ती करेंगे और आतिशबाजी करेंगे. वहां इस रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं.

undefined

Diwali Simple Rangoli: गणेश रंगोली की ये डिजाइन बहुत सुंदर लगती है. घर की में गेट हो या फिर हॉल हर जगह यह शोभा पाती हैं . इस दिवाली शुभता के लिए गणेश जी वाली बनाइये रंगोली.

undefined

चावल को अलग -अलग रंगों में रंगकर भी आप ऐसी सुंदर रंगोली बना सकते हैं.

undefined

दिवाली पर अपने घर में रंग बिरंगी रंगोली बनाएं और सबको खुश कर दें. यह रंगोली डिजाइन आप अपने घर के हाॅल के साथ गेस्ट रूम या घर के बाहर भी बना सकते हैं.

undefined

अल्पना स्टाइल में ये रंगोली बनाने में बहुत ही आसान है और देखने में बहुत ही खूबसूरत है.

undefined

दिवाली पर फूलों की रंगोली भी बनाई जाती है. रंगोली को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

undefined

दिए के चारों ओर फूलों की गोल डिजाइन वाली खूबसूरत रंगोली अपने मनपसंद रंगों को चुन कर बना सकते हैं.

undefined

इस खूबसूरत डिजाइन को बनाना तो आसान है ही साथ ही साथ ये देखने में भी काफी भव्य लगेगी.इस रंगोली को आप कम जगह में रंगों या फूलों से भी बना सकते है.

undefined

घर के आंगन में विशेष प्रकार की रंगोली बनाना और भी इजी है. अभी गेंदे के फूल का सीजन है तो इन फूलों से आकर्षक रंगोली बनाई जा सकती है.

Also Read: Diwali पर घर का ऐसे करें मेकओवर, आशियाने को बनाइए स्टाइलिश प्लस और भी आरामदायक
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola