ePaper

Diwali पर घर का ऐसे करें मेकओवर, आशियाने को बनाइए स्टाइलिश प्लस और भी आरामदायक

Updated at : 26 Oct 2023 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali पर घर का ऐसे करें मेकओवर, आशियाने को बनाइए स्टाइलिश प्लस और भी आरामदायक

Diwali 2023 : दिवाली को लेकर हर घर में तैयारियां तेज हो गई हैं. बच्चों में खासा उत्साह है तो बड़े घरों की साफ- सफाई में लग गए हैं. अगर आप भी अपने घर को नए लुक देने की तैयारी में हैं तो कुछ टिप्स हैं जिन्हें फॉलो कर आप छोटे घर को भी स्टाइलिश प्लस और भी आरामदायक बना सकते हैं

विज्ञापन

हमारा घर कई बार कितना भी सजाने पर बिखरा – बिखरा ही नजर आता है. ऐसा क्यों लगता है ये सोचकर कुछ और भी सुंदर डेकोरेटिव सामान ले आते हैं कि शायद लुक अच्छा नजर आए . लेकिन आपको पता है कि अगर सामान का सही प्रबंधन करें तो भी आपका आशियाना आकर्षक नजर आ सकता है.आप अपने छोटे से घर को सपनों के घर में चेंज कर सकते हैं इसके लिए हर जगह का अधिकतम उपयोग इसमें मदद करेगा.

बहुउद्देशीय फर्नीचर का उपयोग
undefined

अगर घर छोटा है तो मल्टीपर्पस फर्नीचर का उपयोग करें. दरअसल उपलब्ध स्थान को अधिकतम करने के लिए कई उपयोग में आने वाला फर्नीचर आवश्यक है. जैसे कि फोल्डिंग डाइनिंग जो सजावटी पैनल का लुक देती है. दीवार से अटैच बेड, फोल्डिंग स्टडी टेबल. ये फर्नीचर आपके घर में बहुत सारी जगहों की बचत करते हैं .बशर्ते कि हर चीज के लिए जगह हो.

दीवारों के लिए हल्के रंगों का इस्तेमाल
undefined

छोटे से कमरे में हल्के रंग अधिक हवादार, अधिक खुला एहसास देते हैं. अपनी दीवारों, साज-सामान और सजावट के लिए लाइट कलर को चुनें. पेस्टल रंग, सफ़ेद और हल्के गुलाबी रंग सभी एक बड़े स्थान का आभास दे सकते हैं. डेकोरेटिव मिरर और फर्नीचर का भी उपयोग कर सकते हैं.

स्मार्ट लाइटिंग का इस्तेमाल
undefined

आप छोटे घर में और इसे बड़ा लुक देना है तो स्मार्ट लाइटिंग का इस्तेमाल करें. करीने से लगाई गई रोशनी कमरे के स्थान को बढ़ाने का भ्रम पैदा कर सकती है. अच्छी लाइटिंग से मनभावन लुक पैदा होता है जो आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी भरती है साथ ही जो भी गेस्ट घर आते हैं वे भी तारीफ किए बिना नहीं जाते. आप डिमर स्विच का भी उपयोग कर सकते हैं.

स्लाइडिंग ग्लास डोर
undefined

पुराने जमाने से चले आ रहे दरवाजे काफी जगह घेरते हैं. दरवाजे की पीछे की जगह और सामने की जगह बेकार हो जाती है. ऐसे में उसकी जगह पर स्लाइडिंग डिवाइडर या पॉकेट दरवाजे लगा सकते हैं. ऐसे जगह बचाने वाले विकल्पों के साथ कमरे में काफी जगह बचती है और स्टाइलिश भी लगती है.

खुली अलमारियों का इस्तेमाल
undefined

छोटी जगह में कैसे किताबों और कटलरी आइट्म्स को सजाएं ये बहुत बड़ा सवाल हो जाता है तो ऐसे में खुली अलमालियां काफी मददगर साबित होगी. आपकी ज़रूरतों पर इससे अव्यवस्था कम करने में मदद मिलेगी. सजावटी और खुली अलमारियों में जगह भी मिलेगी और आपकी पसंदीदा किताब और दूसरे सामान को प्रदर्शित कर सकती हैं. साफ रेखाओं वाला फर्नीचर चुनें और सजावट के साथ सुव्यवस्थित रखिए.

छोटे घर में कुछ क्रिएटिव आइडिया
undefined

आजकल बहुत सारे लोग अपार्टमेंट में रहते हैं. अब अपार्टमेंटर कल्चर में घरों में हर जरूरत के सामान को सेट करना बहुत मुश्किल टास्क लगता है. लेकिन छोटे घर में कुछ क्रिएटिव आइडिया आपके घर में जादू का कमाल दिखाते हैं.

Also Read: PHOTOS : कौन होते हैं ब्लू जोन के लोग, जानिए उनकी डाइट प्लस लाइफस्टाइल
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola